फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात को गुपचुप अपने गुरु से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का, आशीर्वाद लेकर मनाई दिवाली

Fri, 09 Nov 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 09 Nov 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli and anushka sharma get their priest blessings on Diwali 2018
virat kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दिवाली के मौके पर गुपचुप अपने गुरु से मिलने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने छोटी दीपाली पर आम्बुवाला स्थित अनंतधाम में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

Virat kohli and anushka sharma get their priest blessings on Diwali 2018
virat kohli

विराट कोहली का मंगलवार को जन्मदिन था। वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छोटी दीपावली की रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर आम्बुवाला स्थित अनंतधाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा की देखरेख में पूजा अर्चना की। इसके बाद दोनों आश्रम के अन्य अनुयायियों से मिले। अनंत बाबा के करीबी मुकेश शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के आने की पुष्टि की है। 

Virat kohli and anushka sharma get their priest blessings on Diwali 2018
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala

इससे पहले विराट और अनुष्का सात दिसंबर-2014 को भी अनंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के साथ वहां गए थे। इसके बाद अनुष्का, कोहली को साथ लेकर धाम में 28 दिसंबर-2016 को आयीं। तभी से उनकी शादी की तैयारियां घरवालों ने शुरु कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli and anushka sharma get their priest blessings on Diwali 2018
anushka

खास बात यह भी है कि अंनत धाम आश्रम के संस्थापक बाबा अनंत को विराट और अनुष्का अपनी शादी में इटली भी लेकर गए थे। वहां उन्होंने शादी में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं, जानकारी के अनुसार बाबा हाल ही में पांच नवंबर को भी अनुष्का और विराट से मिलने उनके जन्मदिन पर होटल आनंदा गए थे।

विज्ञापन
Virat kohli and anushka sharma get their priest blessings on Diwali 2018
virat kohli

बता दें कि विराट कोहली ने अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपना 30वां जन्मदिन उत्तराखंड के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा परिसर में सादगी के साथ मनाया। विराट अनुष्का ने तीनों दिन होटल आनंदा के विभिन्न भागों में सैर सपाटा किया। बर्थडे पर उन्होंने खूब फोटो भी लीं। बाबा से मिलने के बाद वे सात नवंबर को वापस मुंबई लौट गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed