फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के कुछ दिन बाद ही पाक युद्ध में शहीद हुआ पति, 47 साल बाद तस्वीर देख छलक पड़े पत्नी के आंसू

Sun, 16 Dec 2018 06:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
Vijay Diwas 2018 Wife Crying to see her martyr husband photo after 47 years
शहीद सुंदर सिंह की पत्नी अमरा देवी

पत्नी ने शादी के बाद पहली बार 47 साल बाद अपने शहीद पति की तस्वीर देखी तो अपने आंसू रोक नहीं पाईं। उन्हें देख हर कोई भावुक हो उठा। वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए गाडर्समैन सुंदर सिंह की पत्नी 65 वर्षीय अमरा देवी ने  बताया कि वर्ष 1971 में उनकी शादी हुई थी और शादी के दो-तीन दिन बाद पति अपनी ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद केवल उनके शहीद होने की खबर ही मिली। 

Vijay Diwas 2018 Wife Crying to see her martyr husband photo after 47 years
शहीद सुंदर सिंह की पत्नी अमरा देवी

1971 भारत-पाक युद्ध के विजय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों एवं आम नागरिकों द्वारा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग के अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि 13 दिनों तक चले इस भीषण युद्ध में प्रदेश के 255 जवान शहीद हुए थे। 

Vijay Diwas 2018 Wife Crying to see her martyr husband photo after 47 years
शहीद सुंदर सिंह

इनमें डुंडा ब्लॉक के पटारा गांव निवासी गार्ड्स मैन सुंदर सिंह भी शामिल थे। हालांकि जिले के इस शहीद की तस्वीर कई दशकों तक उपलब्ध नहीं थी। जिस कारण प्रति वर्ष बिना तस्वीर के ही उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की जाती थी। लेकिन 47 साल बाद विभाग ने उनकी तस्वीर को ढूंढ निकाला है। जो जिले के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी लोगों से शहीदों व उनके परिजनों के बलिदान को याद रखने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Diwas 2018 Wife Crying to see her martyr husband photo after 47 years
शहीदों को श्रद्धांजलि देते जवान

कलक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1971 युद्ध में शहीद होने वाले जिले के इकलौते सैनिक सुंदर सिंह को आईटीबीपी, पुलिस व एनसीसी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजली अर्पित की। जिसके बाद सीडीओ प्रशांत आर्य आदि अधिकारियों ने शहीद सुंदर सिंह के चित्र में माल्यार्पण कर उनकी पत्नी अमरा देवी को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Vijay Diwas 2018 Wife Crying to see her martyr husband photo after 47 years
शहीदों को श्रद्धांजलि देते जवान

विजय दिवस समारोह के तहत रविवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान खेल विभाग तथा सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिसके पुरुष ओपन वर्ग में कैलाश महर, प्रवेश राणा व सुरेश चौहान तथा महिला ओपन वर्ग में काजल राणा व गुलसबा ने जीत दर्ज की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed