फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vasantotsav 2024: खराब मौसम के बावजूद फूलों का संसार को देखने उमड़े लोग...तस्वीरों में देखें कैसे खिले चेहरे

Sat, 02 Mar 2024 08:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Mar 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav 2024 spring festival at Raj Bhavan People gathered to see the colorful flowers watch Photos
राजभवन वसंतोत्सव - फोटो : Amar ujala

राजभवन वसंतोत्सव के चलते रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महक रहा है। शनिवार को दूसरे दिन खराब मौसम के बावजूद फूलों के इस संसार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इसमें चित्रकारों ने ग्रामीण एवं शहरी परिवेश, लोक परंपराओं, आध्यात्मिकता सहित उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति का समृद्ध चित्रण करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल ने इसके बाद फूड कोर्ट का अवलोकन किया। उन्होंने आईएचएम की ओर से मोटे अनाज के विभिन्न तरह के व्यंजनों के बारे में जानकारी ली।

आईएचएम ने मोटे अनाज से कई तरह के व्यंजन बनाए हैं। फूड कोर्ट में महिला स्वयं सहायता समूहों ने पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में लगे औद्यानिक गतिविधियों से जुड़े गैर सरकारी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने इन स्टालों में खरीदारी कर विक्रेताओं का उत्साह बढ़ाया।



 

Vasantotsav 2024 spring festival at Raj Bhavan People gathered to see the colorful flowers watch Photos
राजभवन वसंतोत्सव - फोटो : amar ujala

खराब मौसम के बावजूद वसंतोत्सव में लोगों में खासा उत्साह दिखा। लोगों ने पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही कई स्टॉलों में लगे उत्पादों की खरीदारी की।

Vasantotsav 2024 spring festival at Raj Bhavan People gathered to see the colorful flowers watch Photos
राजभवन में रंग-बिरंगे फूलों को देखने उमड़े लोग - फोटो : amar ujala

वसंतोत्सव में मुरुगप्पा ग्रुप के उप महाप्रबंधक राजशेखर बाडीगर ने किसानों को ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vasantotsav 2024 spring festival at Raj Bhavan People gathered to see the colorful flowers watch Photos
उत्तराखंड राजभवन - फोटो : amar ujala

राजभवन में रंग-बिरंगे फूलों को देखने आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। सोसाइटी के स्वयं सेवक उन्हें राजभवन गेट से व्हील चेयर में बैठाकर परिसर में सजे फूलों के संसार को दिखा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में भाजपा ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानें- किन्हें मिला मौका

विज्ञापन
Vasantotsav 2024 spring festival at Raj Bhavan People gathered to see the colorful flowers watch Photos
राजभवन - फोटो : अमर उजाला

सोसाइटी के चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया, महासचिव अशोक गुसाई और कोषाध्यक्ष मोहन खत्री के मुताबिक बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed