फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2021: कड़ी सुरक्षा के बीच हरिद्वार में तड़के से हो रहा पावन स्नान, लाखों श्रद्धालु जुटने की संभावना, तस्वीरें

Tue, 16 Feb 2021 11:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 16 Feb 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Basant Panchami 2021 News: Ganga Snan Start Today early morning watch photos
हरिद्वार: गंगा स्नान - फोटो : ANI

आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर हरकी पैड़ी और गंगा के घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। तड़के से ही पावन स्नान के लिए भक्त हरिद्वार के घाटों पर पहुंच रहे हैं।

Haridwar Basant Panchami 2021 News: Ganga Snan Start Today early morning watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : ANI

श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद दान पुण्य कर रहे हैं। स्नान के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल से बड़ी तादाद में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। मेला क्षेत्र में कोरोना जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30-30 टीमें गठित की हैं।

Haridwar Basant Panchami 2021 News: Ganga Snan Start Today early morning watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद कुशावर्त घाट पर जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जा रहा है। हरकी पैड़ी और दूसरे घाटों पर पुलिस की कड़ी चौकसी है। वसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त माना जाता है और आज के दिन शुभ कार्य और विवाह संस्कार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Basant Panchami 2021 News: Ganga Snan Start Today early morning watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के इरादे से आईजी कुम्भ मेला संजय गुंज्याल के निर्देश पर आज सुबह 4 बजे तक बम निरोधक दस्ते के द्वारा घाटों, बाजारों, मंदिरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्किंग, ऋषिकेश, आश्रमों आदि पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया गया।

विज्ञापन
Haridwar Basant Panchami 2021 News: Ganga Snan Start Today early morning watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन के दौरान बम निरोधक दस्ते की 07 टीमों के द्वारा गहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। उक्त टीमों का सुपरविजन कमलेश पंत पुलिस उपाधीक्षक बम निरोधक दस्ता कुम्भ मेला 2021 के द्वारा किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed