फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत पंचमी 2021: कोरोना से बचाव को जागरूक करेगी मास्क वाली पतंग, बाजार में बढ़ी डिमांड, तस्वीरें...

Mon, 15 Feb 2021 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Feb 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami 2021: Coronavirus theme Kite will Aware people for Covid 19 protection
कोरोनावायरस मास्क वाली पतंग - फोटो : अमर उजाला

वंसत पंचमी के त्यौहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। वसंत पंचमी पर बच्चों के साथ ही युवा भी जमकर पतंगबाजी करते हैं। दुकानों में सजी पतंगों में पीएम मोदी, फिल्म स्टार्स, क्रिकेटर्स, मकर संक्रांति और कोरोना वायरस से जुड़ी थीम को दिखाया गया है। पतंगों पर सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, बल्कि कई मैसेज भी लिखे गए हैं।

Vasant Panchami 2021: Coronavirus theme Kite will Aware people for Covid 19 protection
कोरोनावायरस मास्क वाली पतंग - फोटो : अमर उजाला

इस बार की वसंत कोरोना काल में आई है, इसलिए पतंगों पर कोरोना का जिक्र होना स्वाभाविक ही है। पतंगों पर न सिर्फ कोरोनावायरस की तस्वीरें बनाई गई हैं, बल्कि कई मैसेज भी लिखे हैं। जैसे मास्क पहनना जरूरी है, सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं और ऐसे ही तमाम मैसेज। 

Vasant Panchami 2021: Coronavirus theme Kite will Aware people for Covid 19 protection
हरिद्वार में पतंग बाजार - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी के पर्व को लेकर बाजार में तैयारी पूरी है। पतंग बाजार सजे हुए हैं। सड़क पर टेंट लगाकर पतंगें और मांझा बेचा जा रहा है। इसके साथ ही बाजार की पुरानी दुकानों पर लोग जमकर पतंग खरीद रहे हैं। ज्वालापुर स्थित बकरा मार्केट में पतंग के थोक व्यापारी मोहित ने बताया कि उनकी दुकान पर बच्चे वीर, मोटू पतलू, फ्रोजन, डोरेमॉन की पतंग खरीद रहे हैं। वहीं युवा वर्ग झाब (बड़ी पतंग) खरीद रहा है। बाजार में दिलवाली और चील समेत कई अन्य पतंगें हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Vasant Panchami 2021: Coronavirus theme Kite will Aware people for Covid 19 protection
हरिद्वार में पतंग बाजार - फोटो : अमर उजाला

बकरा मार्केट में पतंग के थोक व्यापारी शाहनवाज ने बताया कि इस साल पतंगों की 1500 से भी अधिक वैराइटी बाजार में हैं। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी की तस्वीरों वाली पतंगों की तो मांग है ही, कोरोना वायरस थीम वाली पतंगों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही बाजार में विराट-अनुष्का, फिल्म स्टार्स, क्रिकेटर्स और सुपर हीरोज वाली पतंगें भी बिक रही हैं।

विज्ञापन
Vasant Panchami 2021: Coronavirus theme Kite will Aware people for Covid 19 protection
हरिद्वार में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पंतग के दाम 
अघ्घल- 3 रुपये 
ब्लैक- 5 रुपये 
चील- 7 रुपये 
दिलवाली- 10 रुपये 
झाब- 80 रुपये से 200 रुपये तक 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed