फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Silkyara: उम्मीद में बीता 12वां दिन...सूरज चढ़ता गया, इंतजार बढ़ता गया, सुरंग पर लगी रहीं निगाहें

Thu, 23 Nov 2023 06:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Nov 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue operation 12th day spent in hope for labourers came Out Soon
उत्तरकाशी सुरंग हादसे को लेकर बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला

सिलक्यारा सुरंग के भीतर फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का उत्साह बृहस्पतिवार को दिनभर उतार चढ़ाव लेता रहा। सूरज चढ़ता गया और अड़चनों की वजह से मजदूरों के बाहर आने का इंतजार बढ़ता रहा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी देर शाम तक ऑपरेशन सिलक्यारा के सफल होने का इंतजार कर रहे थे।



Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम धामी ने सुरंग में फंसे श्रमिकों से की बात, इन बातों से बढ़ाया हौसला

बुधवार की रात को चले अभियान के दौरान ऑगर मशीन के सामने सरिया आ गया। जिसे काटने में ही घटों बीत गए, ये कटे तो मशीन का बेस हिलने से काम बाधित हो गया। देर शाम अफसरों ने बताया कि अब दोबारा ड्रिलिंग शुक्रवार सुबह ही शुरू होगी, वहीं ये भी चर्चाएं रहीं कि सुबह तक मजदूरों को निकाल लिया जाएगा।

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue operation 12th day spent in hope for labourers came Out Soon
सुरंग में बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला

ऑगर ड्रिल मशीन की राह में लोहे के सरिये व गाटर आने पर मशीन का पुर्जा भी टूट गया। जिससे मशीन रोकनी पड़ी। इसके बाद एनडीआरएफ के जवान ने करीब 40 मीटर तक पहुंचे 800 मिमी पाइप के भीतर घुसकर रुकावट को देखा। इसे काटने के लिए गैस कटर मंगाया गया। भीतर ऑक्सीजन कम होती है, गैस कटर चलाने पर यह और कम हो जाती है।

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue operation 12th day spent in hope for labourers came Out Soon
सुरंग में बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला

लिहाजा, पहली टीम इसे नहीं काट पाई। इसके बाद दूसरी टीम भीतर गई, जिसे कई घंटों की मशक्कत के बाद सफलता मिली। बृहस्पतिवार सुबह दोबारा ड्रिल मशीन शुरू कर दी गई। नौवां पाइप भीतर भेजना शुरू किया। करीब 1.8 मीटर पाइप पहुंचा ही था कि मशीन में फिर तेज कंपन्न होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue operation 12th day spent in hope for labourers came Out Soon
सुरंग में बचाव अभियान के दौरान जवान - फोटो : अमर उजाला

सामने फिर सरिया आ गया, जिसे देर शाम तक काटा गया। इस दौरान ऑगर मशीन का बेस हिल गया, समाचार लिखे जाने तक इसे ठीक किया जा रहा था। रात करीब आठ बजे सचिव नीरज खेरवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे दोबारा ड्रिलिंग शुरू की जाएगी। वहीं, ये भी चर्चाए रहीं कि सुबह तक मजदूरों को निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue operation 12th day spent in hope for labourers came Out Soon

वहीं, बचाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह जहां टनल से पहले बने कार्यालय में बैठ गए तो मुख्यमंत्री ने भी उत्तरकाशी के निकट स्थित मातली में डेरा डाल लिया। दिनभर दोनों नेता मजदूरों के सकुशल बाहर आने का इंतजार करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed