फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Silkyara: सबक... उत्तराखंड को भी तैयार करने होंगे अर्नोल्ड डिक्स जैसे विशेषज्ञ, इनकी खुली पोल

Tue, 28 Nov 2023 10:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 28 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Tunnel Collapse Operation Silkyara successful Uttarakhand will also have to prepare experts like Arnold Dix
अर्नाल्ड डिक्स - फोटो : ANI

ऑपरेशन सिलक्यारा की सफलता के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है। लेकिन सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसी 41 जिंदगियों को बचाने का यह अभियान दोनों सरकारों को सबक भी सिखा गया है। विशेष रूप से आपदाओं का अक्सर सामना करने वाले उत्तराखंड राज्य के लिए यह घटना कायदे से सबक सीखने वाली है।



इस घटना ने बताया कि हमें भी सुरंगों के निर्माण के विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स और माइनर सुरंग एक्सपर्ट क्रिस कूपर सरीखे विशेषज्ञ तैयार करने होंगे। उत्तराखंड सरकार देश का पहला आपदा प्रबंधन मंत्रालय खोलने का श्रेय तो लेती है, लेकिन कई वर्ष बाद भी विशेषज्ञता, तकनीक और दक्ष मानव संसाधन के मामले में उतनी प्रगति नहीं हो पाई है।

इस हादसे ने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों की कलई भी खोली है। हादसे के बाद आपदा प्रबंधन विभाग इस पूरे अभियान में एक सहयोगी की भूमिका से आगे नहीं बढ़ पाया। केंद्र और उसकी एजेंसियों को ही मोर्चा संभालना पड़ा। नया राज्य होने के कारण अभी उत्तराखंड में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का निर्माण होना हैं।
 

Tunnel Collapse Operation Silkyara successful Uttarakhand will also have to prepare experts like Arnold Dix
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

इनमें कई रोपवे, सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित हैं। ऐसे में सिलक्यारा सरीखी घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहेगा। लेकिन क्या उन घटनाओं से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग उस हद तक तैयार है।

Tunnel Collapse Operation Silkyara successful Uttarakhand will also have to prepare experts like Arnold Dix
सुरंग में चला रेस्क्यू अभियान - फोटो : amar ujala

जानकारों का मानना है कि सिलक्यारा सुरंग हादसे से सबक लेते हुए उत्तराखंड सीखने और सिखाने का ऐसा वातावरण तैयार कर सकता है कि राज्य में ही अर्नाल्ड डिक्स और क्रिस कूपर सरीखे विशेषज्ञ उपलब्ध हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunnel Collapse Operation Silkyara successful Uttarakhand will also have to prepare experts like Arnold Dix
ऑगर मशीन के ब्लेड, सरिया, पाइप का मलबा निकला गया। - फोटो : amar ujala

अर्नोल्ड डिक्स आस्ट्रेलियन हैं। उन्हें भूमिगत सुरंगों और परिवहन बुनियादी ढांचे का विशेषज्ञ माना जाता है। भूमिगत काम करने में क्या दिक्कतें आ सकती हैं, खतरे क्या हैं, उनसे कैसे बचा जाए, ये सारी सलाह अर्नोल्ड डिक्स प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को देते हैं।

ये भी पढ़ें...Tunnel Rescue: सुरंग में पाइप से मजदूरों तक खाना पहुंचाने में लगता था इतना समय, दिया गया ये आहार

विज्ञापन
Tunnel Collapse Operation Silkyara successful Uttarakhand will also have to prepare experts like Arnold Dix
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

वह पूरी दुनिया में भूमिगत सुरंग बनाने के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। केंद्र सरकार के अनुरोध पर उन्हें ऑपरेशन सिलक्यारा के लिए विशेष रूप से बुलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed