उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत खरसाली गांव निवासी राजपाल राणा का यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव खरसाली में हेलीपैड के निकट होटल है। वह हेलीपैड पर एविएशन कंपनी की हेली सेवाओं का संचालन करते थे। आजकल कंपनी का हेलीकॉप्टर आराकोट क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में लगा था तो वह भी सहयोग के लिए उनके साथ काम करने यहां पहुंच गए थे।
2 of 5
helicopter crash
- फोटो : अमर उजाला
राजपाल के चाचा अनय सिंह राणा की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। बुधवार को उनकी बरसी पर गांव में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इतने में राजपाल की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। राजपाल ने अभी कुछ दिन पहले ही देहरादून में अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया था और बच्चे का जन्मदिन मनाया था।
3 of 5
helicopter crash
- फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री पहुंचा रहा एक हेलीकॉप्टर मोल्डी गांव के पास तार से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार पायलट एवं इंजीनियर के साथ ही एक स्थानीय युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए हैं।
4 of 5
helicopter crash
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रंजीव लाल (53) पुत्र चरणजीत लाल निवासी सुखदेव विहार, दिल्ली, इंजीनियर शैलेश कुमार सिंह (37) निवासी कोलकाता और राजपाल राणा (32) पुत्र विजय सिंह निवासी खरसाली, यमुनोत्री (उत्तरकाशी) की मौके पर ही मौत हो गई।
5 of 5
helicopter crash
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी के डीएम डा.आशीष चौहान का कहना है कि राहत सामग्री आपदाग्रस्त गांव पहुंचाकर लौटते समय हेलीकॉप्टर क्रैश होने से हादसा हुआ। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और क्रैश में मृत तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नदी के दूसरे छोर से इन शवों को आराकोट तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही इन शवों को सड़क तक पहुंचाकर उनके घर भिजवाया जाएगा।