फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत और रिश्ता: आपदा में फंसी महिला ने दुपट्टे का टुकड़ा फाड़कर सीएम धामी को बांधी राखी, हो गए भावुक, तस्वीरें

Fri, 08 Aug 2025 04:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Aug 2025 04:19 PM IST
सार

Uttarkashi Flood: जब मुख्यमंत्री धामी ग्राउंड जीरो पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे, तो धनगौरी अपनी कृतज्ञता रोक नहीं सकीं। उन्होंने अपना दुपट्टे का किनारा फाड़ा और उसका एक टुकड़ा राखी के रूप में मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया।

विज्ञापन
Uttarkashi Flood woman tore her saree and tied a rakhi to CM Dhami during his visit in disaster affected area
महिला ने दुपट्टे का टुकड़ा फाड़कर बांधी राखी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग

उत्तरकाशी के धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को ऐसा दृश्य आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। आपदा के दौरान फसी महिला ने अचानक दुपट्टे का किनारा फाड़ा और सीएम को राखी बांध दी। 



अहमदाबाद के ईशनपुर की रहने वाली धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए आई थीं। पांच अगस्त को धराली में आई भीषण आपदा ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। अचानक आए मलबे और तेज बहाव से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और वे अपने परिवार सहित फंस गईं। चारों ओर तबाही का मंजर, भय और अनिश्चितता का माहौल था। घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर, किसी को नहीं पता था कि अब आगे क्या होगा।

इसी दौरान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू हुए। रेस्क्यू टीमों ने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास कर धनगौरी और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। भय से कांपते चेहरों पर पहली बार राहत की मुस्कान आई।

उत्तरकाशी आपदा: पापा हम बचेंगे नहीं...बेटे के आखिरी शब्द सुन बेचैन नेपाल के विजय और काली देवी, छह बच्चे लापता

Uttarkashi Flood woman tore her saree and tied a rakhi to CM Dhami during his visit in disaster affected area
महिला ने दुपट्टे का टुकड़ा फाड़कर बांधी राखी - फोटो : वीडियो ग्रैब

शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री धामी ग्राउंड जीरो पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे, तो धनगौरी अपनी कृतज्ञता रोक नहीं सकीं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उन आंसुओं में डर नहीं, भरोसा था। वे आगे बढ़ीं, अपनी दुपट्टे का किनारा फाड़ा और उसका एक टुकड़ा राखी के रूप में मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया।

Uttarkashi Flood woman tore her saree and tied a rakhi to CM Dhami during his visit in disaster affected area
आपदाग्रस्त क्षेत्र में सीएम धामी - फोटो : वीडियो ग्रैब
राखी बांधते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा कि मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं, जिन्होंने न केवल मेरी, बल्कि यहां मौजूद सभी माताओं-बहनों की एक भाई की तरह रक्षा की है। वे तीन दिनों से हमारे बीच रहकर हमारी सुरक्षा और जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Flood woman tore her saree and tied a rakhi to CM Dhami during his visit in disaster affected area
आपदाग्रस्त क्षेत्र में सीएम धामी - फोटो : वीडियो ग्रैब

कहा कि यह केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं था, बल्कि उसमें एक बहन का विश्वास, अपनत्व और अपने रक्षक भाई के लिए अटूट स्नेह पिरोया हुआ था। मुख्यमंत्री धामी ने भी उनका हाथ थामते हुए आश्वस्त किया कि एक भाई के रूप में वे हर परिस्थिति में आपदा से प्रभावित बहनों के साथ खड़े रहेंगे और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarkashi Flood woman tore her saree and tied a rakhi to CM Dhami during his visit in disaster affected area
महिला ने सीएम को बांधी राखी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
धराली की कठिन परिस्थितियों में बहन-भाई के इस रिश्ते का यह मार्मिक पल वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया। आपदा के मलबे के बीच जन्मा यह अपनत्व का दृश्य मानवता, संवेदनशीलता और भाईचारे की सबसे सुंदर मिसाल बन गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed