फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी में कुदरत का कहर: सैलाब के बीच जान बचाता दिखा शख्स, लोग बोले-भाग भाई भाग...और फिर; देखें वीडियो

Tue, 05 Aug 2025 06:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Aug 2025 06:35 PM IST
सार

Uttarkashi Cloudburst News: धराली गांव में अतिवृष्टि और खीरगंगा में बाढ़ आने से सैलाब ने तबाही मचा दी। आपदा में कई लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति जान बचाकर भागता दिखा।

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Youth Video Viral was seen saving his life amidst And Flood in Kheerganga
जान बचाकर भागा युवक - फोटो : संवाद

उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई और तबाही मच गई। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स सैलाब के बीच जान बचाकर भागता हुआ दिख रहा है। वहीं, उसे देखकर लोग भी 'भाग भाई भाग' कर रहे, लेकिन वह मलबे में दब गया।



बता दें कि खीरगंगा में आगई बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Uttarakhand Cloud Burst Live: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से आई बाढ़, चार की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी

Uttarkashi Cloudburst Youth Video Viral was seen saving his life amidst And Flood in Kheerganga
जान बचाकर भागा युवक - फोटो : संवाद

मंगलवार को हर्षिल घाटी में कुछ घंटों के अंतराल में तीन स्थानों पर बादल फटने के कारण वहां पर दहशत का माहौल बन गया। पहले धराली में खीर गंगा में बादल फटने के कारण आए मलबे और पानी के सैलाब ने जन-जीवन तबाह कर दिया।

Uttarkashi Cloudburst Youth Video Viral was seen saving his life amidst And Flood in Kheerganga
उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसके बाद तेलगाड का जलस्तर बढ़ने और मलबा आने के कारण हर्षिल हेलीपैड मलबे में दब गया। वहीं सेना कैंप में पानी घुसा। बादल फटने के बाद खीरगंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण उसमें मलबा सैलाब की तरह बह कर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Youth Video Viral was seen saving his life amidst And Flood in Kheerganga
उत्तरकाशी खीरगंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस मंजर को देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई होटलों सहित रिसॉर्ट और दुकानें और भवन सहित कई लोग मलबे में दब गए। वहीं इस दौरान धराली का प्रसिद्ध कल्प केदार मंदिर भी पूरी तरह मलबे में बह गया।

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Youth Video Viral was seen saving his life amidst And Flood in Kheerganga
उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रशासन की अगर जनपद के निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सायरन के माध्यम से भी लोगों को सजग रहने के लिए कहा है। वहीं पुलिस और आपदा प्रबंधन की ओर से वाहनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अलर्ट रहने का कह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed