फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : जंगलों को आग से बचाने के लिए पुरस्कार का रास्ता अपनाएगी सरकार, सबसे पहले आग बुझाने पर मिलेंगे एक लाख

Mon, 05 Apr 2021 01:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संदीप थपलियाल, अमर उजाला, श्रीनगर
संदीप थपलियाल, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 05 Apr 2021 01:58 PM IST
सार

आग लगाने पर वन विभाग को नामजद या अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जो टीम सबसे पहले आग बुझाएंगी उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand wildfire: To save forests from fire government will give prize
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

जंगलों को आग से बचाने के लिए सरकार दंड के साथ ही पुरस्कार का रास्ता अपनाएगी। आग लगाने पर वन विभाग को नामजद या अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जो टीम सबसे पहले आग बुझाएंगी उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का कहना है कि प्रत्येक डिवीजन में प्रथम आने वाली टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश मेें दावानल की समस्या विकराल होती जा रही है, लेकिन वन विभाग आग लगाने वालों को पकड़ नहीं पा रहा है और आग बुझाने में भी असफल साबित हो रहा है। इन दोनों समस्याओं के समाधान के लिए वन मंत्रालय ने भय के साथ ही प्रोत्साहन की नीति अपनाने का निर्णय लिया है। वन मंत्री डा. रावत ने कहा कि आग बुझाने में जन सहभागिता बढ़ाने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक डिवीजन में आग बुझाने मेें सबसे आगे रहने वाली टीम  को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यानि कि प्रदेश की सभी 39 डिवीजन में 39 टीमों को 1-1 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।  जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाली चार टीमों को 51-51 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली 10 टीमों को 31-31 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। 

uttarakhand wildfire: To save forests from fire government will give prize
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के अधिकारियों को भी रिजर्व वन प्रभाग की तरह जंगल को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने का अधिकार मिलेगा।
 
uttarakhand wildfire: To save forests from fire government will give prize
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सिविल एवं सोयम प्रभागीय वनाधिकारी सोहन लाल, वन मंत्री के संज्ञान में यह मामला लाए कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ केस करने के लिए पटवारी चौकी में मुकदमा दर्ज कराना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand wildfire: To save forests from fire government will give prize
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

जबकि रिजर्व वन क्षेत्र में आग लगाने पर संबंधित रेंज में केस दर्ज हो जाता है। जिस पर मंत्री ने कहा कि शीघ्र शासनादेश जारी कर सिविल एवं सोयम वन प्रभाग को भी केस दर्ज करने के अधिकार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
uttarakhand wildfire: To save forests from fire government will give prize
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

जब तक यह व्यवस्था होती है, राजस्व पुलिस चौकी में केस दर्ज कराए जाएंगे। सहयोग के लिए जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed