फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: भारी बारिश से गायक नेहा कक्कड़ के घर की गली में भरा पांच फीट पानी, तैर रहे वाहन, तस्वीरें

Fri, 18 Aug 2023 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Waterlogging in streets of singer Neha Kakkar house due to heavy rains vehicles floating
नेहा कक्कड़ के घर की गली में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में भारी बारिश से शहर की मुख्य सड़कें और आंतरिक गलियों में जलभराव हो गया है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से कई जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो रही है। गंगा नगर में बॉलीवुड गायक नेहा कक्कड़ के घर की गली समेत कई गलियों में कई फीट पानी भरा हुआ है। इससे लोगों में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है।

पॉश कॉलोनी में गंगा नगर में गायक नेहा कक्कड़ का घर है। बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह से नेहा कक्कड़ के घर की पार्किंग और गली में करीब चार से पांच फीट पानी भर गया है। पार्किंग में खड़े वाहन तैर रहे हैं।

Badrinath Highway: खतरनाक हुई वाहनों की आवाजाही...सक्रिय हुए 20 भूस्खलन और 11 भू-धंसाव जोन, देखें तस्वीरें

Uttarakhand Weather Waterlogging in streets of singer Neha Kakkar house due to heavy rains vehicles floating
नेहा कक्कड़ के घर की गली में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

उनके घर के आस पास गलियों और खाली भू-खंडों में भी करीब पांच फीट तक पानी भर गया था। स्थानीय निवासी सत्ते सिंह पुंडीर ने बताया कि उन्होंने मुंबई में नेहा के परिवार से संपर्क किया। फिर उनके घर की पार्किंग की दीवार को जेसीबी से तोड़ा गया।

Uttarakhand Weather Waterlogging in streets of singer Neha Kakkar house due to heavy rains vehicles floating
नेहा कक्कड़ के घर की गली में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पानी की निकासी हुई, लेकिन अभी भी नेहा के घर की पार्किंग और गलियों में पानी भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगा नगर के हनुमंत पुरम सहित लोवर गंगा नगर में बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Waterlogging in streets of singer Neha Kakkar house due to heavy rains vehicles floating
नेहा कक्कड़ के घर की गली में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

गलियों में कई फीट पानी भरने की वजह से लोगों के घरों में पानी भर जाता है। बारिश के पानी की वजह से लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। कहा चाहे प्रशासन की टीम हो या फिर नगर निगम की टीम कोई भी यहां देखने तक नहीं आया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Waterlogging in streets of singer Neha Kakkar house due to heavy rains vehicles floating
नेहा कक्कड़ के घर की गली में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की टीम शहर की गलियों में हुए जलभराव को कम करने में जुटी हुई है। निगम की ओर से जगह-जगह जलभराव की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। स्थिति सामान्य करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- अनीता ममगाईं, मेयर, नगर निगम ऋषिकेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed