फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall in Mussoorie: मसूरी और धनोल्टी में सोमवार को फिर हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने जमकर की मस्ती, तस्वीरें

Mon, 10 Jan 2022 01:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jan 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update today: snowfall in mussoorie, tourist rush enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में रविवार के बाद सोमवार को फिर से बर्फबारी हुई है। सोमवार तड़के मसूरी के लालटिब्बा में बर्फबारी हुई है। शहर में भी हल्की बर्फ पड़ी, लेकिन वह रुकी नहीं। बर्फबारी की सूचना के बाद पर्यटकों ने जमकर मस्ती की।



पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी
लालटिब्बा और बुरांशखंडा में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। पर्यटक बर्फ के साथ मस्ती करते नजर आए। साथ ही कई लोग बर्फ से ढंकी पहाड़ियों की खूबसूरती कैमरे में कैद करते नजर आए। स्थानीय निवासी सुरेश कोहली ने बताया कि बुरांशखंडा में अधिकांश पर्यटक उत्तराखंड के ही थे। पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं कई पर्यटकों ने धनोल्टी का भी रुख किया। यहां जाम की स्थिति बनी रही।

वहीं पर्यटक स्थल धनोल्टी और बुरांशखंडा में रविवार को बर्फ गिरने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने धनोल्टी और बुरांशखंडा की ओर रुख किया।

uttarakhand weather update today: snowfall in mussoorie, tourist rush enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों के मसूरी पहुंचने पर पुलिस ने बाटाघाट के पास पर्यटकों को रोक दिया और कई लोगों को लौटा दिया था। इस बात को लेकर पर्यटकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि जाम से निपटने के लिए पर्यटकों को सिर्फ थोड़ी देर के लिए रोका गया था। 

uttarakhand weather update today: snowfall in mussoorie, tourist rush enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला

धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा सहित एनसीआर क्षेत्र से पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। इससे शहर में जाम की स्थित बन रही है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बाटाघाट पर बैरिकेडिंग लगाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand weather update today: snowfall in mussoorie, tourist rush enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी के मलिंगगार चौक, जेपी बैंड, वुडस्टॉक स्कूल के निकट जाम की स्थिति बन रही है। बाटाघाट में कई बार पुलिस जवानों से पर्यटकों की नोंकझोंक भी हो रही है।
 
विज्ञापन
uttarakhand weather update today: snowfall in mussoorie, tourist rush enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला

वहीं रविवार को दिल्ली से बर्फ देखने के लिए धनोल्टी जा रहे अमोल गर्ग ने बताया कि बाटाघाट के आगे पुलिस ने नहीं जाने दिया। जिस पर शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटकों को सिर्फ व्यवस्था के तहत रोका गया। धीरे-धीरे कम संख्या में वाहनों को आगे भेजा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed