फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: भूस्खलन के दौरान बोल्डरों की चपेट में आने से बचने को सेना के जवानों ने लगाई दौड़, रास्ते बंद, तस्वीरें...

Sun, 09 Aug 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Army Soldiers Run To save from Landslide on kailash mansarovar road
सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में रविवार को कैलाश मार्ग से होते हुए सीमा की अग्रिम चौकियों की ओर जा रहे सेना के जवानों को बोल्डरों की चपेट में आने से बचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। वो तो अच्छा हुआ कि जवानों ने भूस्खलन होते पहले ही देख लिया। इसके बाद वे उस जगह से पैदल ही निकले। सूचना के बाद एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बीआरओ को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए। 

Uttarakhand Weather Update Today: Army Soldiers Run To save from Landslide on kailash mansarovar road
रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं में शनिवार को बारिश ने जमकर आफत बरसाई। शनिवार को खुली कैलाश मानसरोवर सड़क मलबा और बोल्डर आने से रविवार को फिर बंद हो गई। नदी नाले उफनाने से कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। कपकोट में चेटाबगड़ निवासी डाककर्मी पुष्कर सिंह शनिवार को बाढ़ में बह गया। रविवार सुबह झूलापुल लवैटा बगड़ के पास उसका शव बरामद हुआ।

Uttarakhand Weather Update Today: Army Soldiers Run To save from Landslide on kailash mansarovar road
रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर सड़क  शनिवार को 14 दिन बाद खुली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन उनकी यह राहत शनिवार की रात हुई बारिश से मुसीबत में बदल गई। रूंग गांव निवासी हिमांशु ह्यांकी ने बताया कि तवाघाट-लिपुलेख-कैलाश मार्ग गस्कु और छोटी पांगला में बोल्डर और मलबे से बंद हो गया। इससे व्यास और चौदास के 25 गांवों के लोगों के साथ ही सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Army Soldiers Run To save from Landslide on kailash mansarovar road
रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

दर गांव निवासी अनिल राजपूत ने बताया कि वह गांव से धारचूला आ रहे थे। रविवार को दोबाट के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर नीचे गिर गया, जिसमें वह बाल बाल बच गए। वहीं, उधर, रविवार को पैय्यापौड़ी के तोक बजानी में बारिश के कारण मलबा और पत्थर गिरने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं, बागेश्वर के नरगड़ा, तिब्बती, गडेरा धुलौनी क्षेत्र 28 जुलाई की अतिवृष्टि से अन्य क्षेत्रों से अलग-थलग पड़ गए हैं। इधर हल्द्वानी में भी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। रकसिया नाले के उफान में आने से प्रेमपुर लोसज्ञानी समेत इससे सटे तमाम इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Army Soldiers Run To save from Landslide on kailash mansarovar road
रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर में तमाम इलाके में पानी भर गया है। बाजपुर में लेवड़ा नदी के उफनाने से हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बाढ़ की स्थिति हो गई। बाढ़ का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। नैनीताल में किलवरी मार्ग पर पत्थर गिर गए। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर हनुमानगढ़ी के पास पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिरकर बीच सड़क पर आ गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed