{"_id":"610163fbae6cc910fb1edc84","slug":"uttarakhand-weather-update-today-all-weather-road-20-meter-area-collapse-and-badrinath-highway-closed-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहा, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चमधार में मलबा आने से मंगलवार शाम को बंद हो गया था। श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच वैकल्पिक रूट पर यातायात संचालित हो रहा है। उधर, सिरोहबगड़, नरकोटा और घोलतीर में बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया था।
दोपहर में एनएच व ऑलवेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्था ने मलबा साफ कर यातायात बहाल किया। वहीं, पीपलकोटी के पास कौड़िया में बुधवार शाम चट्टान का एक हिस्सा टूटने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी अवरुद्ध हो गया था, जो दोपहर में बहाल हो गया है। उधर, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से सटे बड़ेथी में ऑल वेदर रोड का करीब 20 मीटर हिस्सा ढह गया है, जिससे एक मकान मलबे में दब गया।
श्रीनगर से करीब सात किमी दूर रुद्रप्रयाग की ओर चमधार में बदरीनाथ हाईवे मंगलवार देर शाम मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। बुधवार सुबह मलबा हटाने का काम शुरू हुआ, लेकिन तेज बारिश की वजह से काम नहीं हो पाया। लोनिवि एनएच खंड के अधिशासी अभियंता बीआर मिश्र ने बताया कि चमधार में मशीनें मलबा हटा रही हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज कलियासौड़ एसआई अजय कुमार ने बताया कि हाईवे अवरुद्ध होने की वजह से श्रीनगर- खिर्सू-खेड़ाखाल-खांकरा, डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल और चमधार-बुघाणी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है।
2 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पीपलकोटी के पास कौड़िया में ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य चल रहा है। बुधवार को अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटने से हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से पीपलकोटी से कर्णप्रयाग की ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता शशिकांत ने बताया कि देर रात तक हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।
3 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भटवाड़ीसैंण, सिल्ली, बांसवाड़ा, नारायणकोटी में अवरुद्ध हुआ, जिसे एनएच ने दोपहर में बहाल कर दिया। हाईवे के बंद होने के कारण जिले में अखबार, दूध, सब्जी और अन्य वस्तुओं की सप्लाई समय पर नहीं हो पाई। इधर, डीएम मनुज गोयल ने बताया कि बरसात से बंद मोटर मार्गों को समयबद्ध खोलने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बारिश से पीएमजीएसवाई की पांच सड़कें बंद हो गई। पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता हेमंत नौटियाल ने बताया कि बारिश से डागर-कोठार, सिल्काखाल गोनी खाल, झिनझिनीसैण जखेड़ व देवप्रयाग ब्लाक के ललथ सिवालीधारी तथा पौड़ी खाल भांसौ मोटर मार्गों पर मलबा आने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
ऑलवेदर रोड का बीस मीटर हिस्सा ढहा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहने से मकान में फंसे दो लोगों को बमुश्किल खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं, गंगोत्री धाम में बड़ा पत्थर के समीप भूस्खलन सक्रिय होने से गंगा निकेतन सहित कई भवन खतरे की जद में आ गए हैं। इधर, बंदरकोट में भूस्खलन से दोपहर दो बजे गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर बड़ेथी में गंगोत्री हाईवे का लगभग 20 मीटर हिस्सा ढह गया। यहां बीते मई में सड़क पर दरारें पड़ गई थी, जिसके बाद से सड़क के नीचे स्थित भवनों में रह रहे लोग सुरक्षा उपाय की मांग कर रहे थे। लेकिन कार्यदायी संस्था बीआरओ ने ध्यान नहीं दिया और दरारों को रेत से ढककर इतिश्री कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।