फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः अतिवृष्टि से ढहा मकान, घर के अंदर सो रहे तीन लोग मलबे में दबे, तस्वीरों में देखें

Sun, 11 Jul 2021 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Jul 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: heavy rain in kapkot one house collapse due to huge debris watch photos
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शनिवार देर रात अतिवृष्टि के बाद आए मलबे में एक घर दब गया। कपकोट में हुई इस घटना में परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 


उत्तराखंड मौसमः आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद

घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक की है। सूचना के बाद रविवार की सुबह राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यहां कई पालतू जानवर भी मलबे में दबे हुए हैं। 

गृहस्वामी गोविंद सिंह पंडा 38, उनकी पत्नी खष्टी देवी 32 और सात वर्षीय बालक हिमांशु पंडा मलबे में दब गए। वहीं कपकोट के सरन गांव में भी कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है। बता दें कि सुमगढ़ में वर्ष 2010 में स्कूल भवन में मलबा घुसने से 18 बच्चों की मौत हो गई थी।

Uttarakhand Weather Update: heavy rain in kapkot one house collapse due to huge debris watch photos
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

Uttarakhand Weather Update: heavy rain in kapkot one house collapse due to huge debris watch photos
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
लगभग सभी जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: heavy rain in kapkot one house collapse due to huge debris watch photos
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार रात से हो रही बारिश की वजह से चंपावत जिले में स्थित पूर्णागिरी धाम में भी तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। दुकानों का सारा सामान बारिश की वजह से बह गया है।
 
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: heavy rain in kapkot one house collapse due to huge debris watch photos
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में रविवार को रुक-रुक कर बारिश जारी है। मसूरी में देर रात से बारिश हो रही है, कोहरा भी छाया है। वहीं हरिद्वार में भी बादल लगे हुए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed