फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: orange alert of heavy rainfall in many districts on sunday

उत्तराखंड में बारिश का कहर: मलबे में दबने से चार लोगों की मौत, पिता और बेटे नदी में बहे

Sun, 11 Jul 2021 10:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Jul 2021 10:33 PM IST
सार

कपकोट तहसील के सुमगढ़ ग्राम पंचायत के ऐठाणवण तोक में पहाड़ से हुए भूस्खलन में एक मकान जमींदोज होने से पति, पत्नी और बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: orange alert of heavy rainfall in many districts on sunday
rain, landslide, flood - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों में शनिवार देर रात भारी बारिश के चलते नदी नालों के उफनने से अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र नदी के तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन


कपकोट तहसील के सुमगढ़ ग्राम पंचायत के ऐठाणवण तोक में पहाड़ से हुए भूस्खलन में एक मकान जमींदोज होने से पति, पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। वहीं अल्मोड़ा की मौलेखाल तहसील के मरचूला में रामगंगा नदी में नहाते समय मुरादाबाद निवासी पिता और पुत्र पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि परिवार के छह लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन


उत्तराखंडः अतिवृष्टि से ढहा मकान, घर के अंदर सो रहे तीन लोग मलबे में दबे, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में बहे पिता-पुत्र का अब तक पता नहीं चला है। उधर, रविवार की सुबह बाइक पर दोस्त शिवम गिरी के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर लौट रही लालकुआं निवासी युवती आरती यादव (22) की रानीहाट के समीप बाइक के बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। 

शनिवार की रात को तेज बारिश के बीच रात करीब दो बजे ऐठाणवण तोक की पहाड़ी पर जबरदस्त भूस्खलन हो गया। मलबा ऐठाणवण की ओर बहने लगा। इसकी जद में आने से गोविंद सिंह पंडा का मकान जमींदोज हो गया। हादसे में गोविंद सिंह (38) पुत्र प्रताप सिंह, पत्नी खष्टी देवी (32) और पुत्र हिमांशु (07) मलबे में जिंदा दफन हो गए। गोविंद का दूसरा पुत्र गुलशन बाल-बाल बच गया।

टनकपुर में जगह-जगह जल भराव

उसने ही घर के कुछ दूरी पर रह रहे अन्य परिजनों को हादसे की सूचना दी। लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आपदा कंट्रोल रूम और प्रशासन को भी सूचना दी गई लेकिन सड़क बंद होने की वजह से एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और राजस्व पुलिस की टीम को मौके पर पहुंचने में करीब सात घंटे लग गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तीनों मृतकों के शव मलबे से बाहर निकाले गए। 

उधर, रविवार को यूपी के मुरादाबाद के पूनम विहार बैंक कालोनी निवासी राजेश कुमार ( 30) पुत्र राम अवतार, पत्नी, दो बच्चों और भाई तथा उनकी पत्नी व दो बच्चों के साथ कार्बेट पार्क से लगे मरचूला क्षेत्र में घूमने आए थे। सुबह 11 बजे सभी रामगंगा नदी में नहाने लगे। इसी  दौरान एकाएक नदी में बाढ़ आ गई और पानी के तेज बहाव के बीच छह परिजन तो किसी तरह किनारे आ गए, लेकिन राजेश कुमार और उनके पुत्र कार्मिक (8) तेज बहाव में बह गए। 

सूचना पर उपजिलधिकारी शिप्रा जोशी, तहसीलदार दलीप सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत, राजस्व उप निरीक्षक कौशल चौहान आदि मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरो ने नदी में बहे पिता पुत्र की ढूंढखोज शुरू की लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed