{"_id":"5ff46fe68ebc3e2e2f19476a","slug":"uttarakhand-weather-snowfall-news-white-sheet-of-heavy-snow-covered-hilly-areas-awesome-visuals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Today: उत्तराखंड की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें जन्नत सा नजारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: उत्तराखंड की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें जन्नत सा नजारा...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड के बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार तीन दिन से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद खूबसूरत वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
2 of 8
बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम में करीब डेढ़ फीट और हेमकुंड साहिब में करीब दो फीट बर्फ जम गई है। मंगलवार को औली का तापमान अधिकतम छह डिग्री और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री, जोशीमठ का अधिकतम आठ डिग्री और न्यूनतम माइनस एक और गोपेश्वर का तापमान अधिकतम 13 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहा।
3 of 8
औली में बर्फबारी के बाद पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी होते ही बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे। केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला, कालशिला समेत जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में दिनभर में कई बार रुक-रुकर बारिश होती रही। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भड़की जंगल की आग बुझने पर वन विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बदरीनाथ क्षेत्र का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
तड़के से ही रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, ऊखीमठ में बारिश हो रही है। इस दौरान जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
5 of 8
गंगोत्री धाम में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम भी बर्फ से ढक गए हैं, जबकि गंगा घाटी में सुक्की से आगे हर्षिल, धराली, मुखबा, यमुनोत्री घाटी में गीठ पट्टी के खरसाली, नारायणपुरी आदि एक दर्जन गांवों तथा गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के ओसला, पवाणी, गंगाड़, ढाटमीर आदि गांवों में बर्फ की चादर बिछ गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।