फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ उत्तराखंड का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...

Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall News: Record Tourist Arrives Uttarkashi kedarkantha Trek after Snowfall Beautiful Photos
केदारकांठा में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद इस बार सर्दियों में उत्तरकाशी के केदारकांठा सांकरी क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं। सांकरी में सारे होटल फुल होने के साथ ही यहां सांकरी से केदारकांठा तक बड़ी संख्या में टैंट लगाकर पर्यटक ठहरे हुए हैं। खूबसूरत तस्वीरें देखिए...

Uttarakhand Snowfall News: Record Tourist Arrives Uttarkashi kedarkantha Trek after Snowfall Beautiful Photos
केदारकांठा में पर्यटकों के तंबू - फोटो : अमर उजाला

केदारकांठा और सांकरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी हुई है। पर्यटन कारोबारी भगत सिंह रावत ने बताया कि इस बार सर्दियों में बीते सालों के मुकाबले ज्यादा संख्या में पर्यटक क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। नए साल के जश्न के लिए सैकड़ों पर्यटक केदारकांठा पहुंचे। 

Uttarakhand Snowfall News: Record Tourist Arrives Uttarkashi kedarkantha Trek after Snowfall Beautiful Photos
केदारकांठा में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

हिमालयन हाईकर्स के माध्यम से यहां क्रिसमस डे के बाद से ही पर्यटकों की आवाजाही जारी है। इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन ने नेशनल लेबल ट्रैकिंग प्रोग्राम के तहत केदारकांठा विंटर ट्रैक लांच किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall News: Record Tourist Arrives Uttarkashi kedarkantha Trek after Snowfall Beautiful Photos
केदारकांठा में तिरंगा लहराते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान आदि स्थानों के युवाओं ने 12500 फीट की ऊंचाई पर केदारकांठा पहुंचकर यहां 95 फीट लंबा तिरंगा फहराया। क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall News: Record Tourist Arrives Uttarkashi kedarkantha Trek after Snowfall Beautiful Photos
केदारकांठा सांकरी क्षेत्र में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उत्तरकाशी जिले में रिमझिम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई है। तापमान में गिरावट आने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed