फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: धनोल्टी-काणाताल में फिर बर्फबारी...जाम से जूझे पर्यटक, चकराता में बर्फ में फंसे कई यात्रियों के वाहन

Mon, 05 Feb 2024 08:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Feb 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Dhanaulti Kanatal Tourists face traffic jam 25 people trapped in Chakrata
उत्तराखंड में बर्फबारी से आफत - फोटो : अमर उजाला

चंबा-मसूरी फलपट्टी क्षेत्र के धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल और बुरांशखंडा क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर से बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि, बर्फबारी के कारण चंबा-मसूरी मार्ग काणाताल और बुरांशखंडा के पास लगभग दो घंटे बंद रहने से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 



PHOTOS: औली में दो दिन से लगातार हो रही बर्फबारी, जमी दो फीट से ज्यादा बर्फ, बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक

वहीं, त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमी बर्फ के चलते यात्रियों के सात वाहन फंस गए। जिन्हें एडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

Uttarakhand Weather Snowfall in Dhanaulti Kanatal Tourists face traffic jam 25 people trapped in Chakrata
सुरकंडा देवी में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन स्थल धनोल्टी और सुरकंडा मंदिर के साथ ही फलपट्टी क्षेत्र में सोमवार सुबह छह बजे से बर्फबारी शुरू हुई। बर्फ गिरने की सूचना मिलते ही होटल के कमरों में कैद पर्यटक बाहर निकले और बर्फ में मस्ती करने लगे। मसूरी में ठहरे पर्यटक भी बुरांशखंडा और धनोल्टी के लिए निकल पड़े। हालांकि, बर्फबारी के कारण काणाताल और बुरांशखंडा में मोटर मार्ग बाधित होने से वह धनोल्टी नहीं पहुंच पाए।

Uttarakhand Weather Snowfall in Dhanaulti Kanatal Tourists face traffic jam 25 people trapped in Chakrata
बुरांशखंडा में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने जेसीबी से बर्फ हटवाकर सुबह 11 बजे सड़क यातायात बहाल किया। तहसीलदार आरपी ममगाईं ने बताया, सड़क से बर्फ गलाने के लिए लगातार चूना डाला जा रहा है। दोनों ओर जेसीबी मशीन भी तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Dhanaulti Kanatal Tourists face traffic jam 25 people trapped in Chakrata
चकराता में फंसे पर्यटकों के वाहन - फोटो : अमर उजाला

चकराता में एसडीआरएफ के जवानों ने जैसे-तैसे बर्फ में फंसे वाहनों को किनारे कर 25 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। वाहनों में फंसे अधिकांश लोग पर्यटक थे, जो बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Dhanaulti Kanatal Tourists face traffic jam 25 people trapped in Chakrata
बर्फ हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की सुबह चकराता की पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि चकराता से 12 किमी आगे कई वाहन बर्फ में फंसे हैं। वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। सूचना पर एसडीआरएफ के जवानों की टुकड़ी जरूरी उपकरण के साथ मौके पर रवाना हुई। सड़क पर अधिक बर्फ जमा होने की वजह से जवान करीब तीन किमी की दूरी पैदल तय कर फंसे वाहनों तक पहुंचे। सड़क के बीचोबीच सात वाहन फंसे हुए थे। जवानों ने एक-एक कर सभी वाहनों को सुरक्षित किनारे लगाया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed