फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बारिश से कई जगह सड़कें बनीं तालाब, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, बागेश्वर में बिजली गिरी, तस्वीरें...

Sun, 26 Apr 2020 03:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Apr 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather: Rainfall and hailstorm Destroys Crops  and Water logging
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज मौसम ने सुबह करवट बदली तो लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। पहाड़ से मैदान तक बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया तो कई जगह फसलों को भी नुकसान हुआ। वहीं, बागेश्वर में बिजली गिरने से लोगों के घरों में उपकरण फुंक गए।

Uttarakhand weather: Rainfall and hailstorm Destroys Crops  and Water logging
- फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश से काशीपुर के मंडलसेरा में जल भराव से लोगों का बुरा हाल हो गया। सड़क बरसाती नाले में तब्दील हो गई। वहीं, कई जगह ब दुकानों में भी पानी भर गया।

Uttarakhand weather: Rainfall and hailstorm Destroys Crops  and Water logging
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार की देर शाम से रात तक बागेश्वर में हुई मूसलाधार बारिश से भागीरथी नाले के साथ ही तमाम नाले उफान पर आ गए। देवलचौरा, बालीघाट में बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather: Rainfall and hailstorm Destroys Crops  and Water logging
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। वहीं, कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।  इससे काशीपुर में गेंहू की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
Uttarakhand weather: Rainfall and hailstorm Destroys Crops  and Water logging
- फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही देहरादून में भी फसलों को नुकसान हुआ है। यहां बारिश में हरी सब्जियां भी खराब हो गई हैं। यहां मंडी में भी लोग सामान लेने नहीं पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed