{"_id":"6a973578766f8bbc460b6b4c","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-a-dumper-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1056165-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डंपर की टक्कर से युवक घायल, पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डंपर की टक्कर से युवक घायल, पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बेगुसराय जिले के थाना वीरपुर क्षेत्र निवासी गणेश कुमार (22) 26 अगस्त की रात आसनपुल पर डंपर की टक्कर से गंभीर घायल हो गए थे। घटना के पांच दिन बाद उनके भाई कन्हैया कुमार की शिकायत पर सहसपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल का उपचार सेलाकुई के एक अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार गणेश कुमार घटना की रात करीब 8.30 बजे बाइक से हरबर्टपुर से पांवटा साहिब जा रहे थे। आसनपुल पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें ग्राफिक एरा हॉस्पिटल सेलाकुई रेफर किया गया। पुलिस ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर दुर्घटना में गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।