{"_id":"6a9735209eca8632b005c577","slug":"viral-fever-patients-increase-in-sahiya-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1056164-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साहिया में बढ़े वायरल बुखार के मरीज, सीएचसी के बेड हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साहिया में बढ़े वायरल बुखार के मरीज, सीएचसी के बेड हुए फुल
Wed, 02 Sep 2026 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनसार-बावर क्षेत्र में इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से साहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में करीब एक तिहाई बुखार और सिरदर्द से पीड़ित रहे हैं।स्थिति यह है कि सीएचसी के 30 बेड मरीजों से भरे हुए हैं और सामान्य बेडों पर भी मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जौनसार-बावर के करीब 180 गांवों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बने साहिया सीएचसी में बुधवार को 101 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 50 मरीज बुखार की शिकायत लेकर आए, जबकि अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड और विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए पहुंचे। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों के उपचार के लिए पूरा स्टाफ दिन-रात जुटा है। उन्होंने लोगों को उबला पानी पीने, बारिश में भीगने से बचने और बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
विज्ञापन