फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बारिश-मलबे ने रोकी राह, जगह-जगह हाईवे बंद, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 26 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/ गढ़वाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/ गढ़वाल Updated Thu, 26 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather next two days heavy rain alert
flood

उत्तराखंड में मंगलवार रात से हो रही बारिश से जगह-जगह सड़कें बंद हैं। नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।


 

uttarakhand weather next two days heavy rain alert
rain

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी देहरादून में बुधवार की शाम से झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो कई घंटों तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में लगभग सभी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटों के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में 27 जुलाई तक भारी बारिश का सिस्टम बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके बाद लोगों को भारी बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

uttarakhand weather next two days heavy rain alert
flood
टनकपुर में बुधवार दोपहर बाद उफान में आए किरोड़ा नाले ने लोगों की राह रोक ली। इस दौरान नाला पार करने की कोशिश में एक पूर्व सैनिक और छात्रा बह गई। दोनों को मौके पर मौजूद साहसी युवाओं ने बचा लिया। नाले के उफान में आने से पूर्णागिरि मार्ग पर करीब तीन घंटे यातायात ठप रहा। दोनों ओर स्कूली बच्चे एवं यात्री फंसे रहे। उधर, नेपाल के दार्चुला जिले में मलबे में दबने से रौतेड़ा निवासी मजदूर मदन ओड़ (22) की मौत हो गई, जबकि अन्य ने वहां से भागकर जान बचाई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand weather next two days heavy rain alert
highway
इधर, निर्माणाधीन टनकपुर-चंपावत ऑलवेदर रोड पर तीन स्थानों पर मलबा आने से करीब दस घंटे यातायात ठप रहा। लगातार बारिश से टिप्पन टॉप और अमरू बैंड में मलबा हटाकर सड़क खोलते ही फिर मलबा आने से सड़क बंद होती रही। दोपहर तीन बजे तक भी सड़क खुल नहीं पाई थी। थल-मुनस्यारी सड़क भी मलबा आने से बाधित रही। मसूरीकांठा-होकरा सड़क पर भी यातायात बाधित रहा। दो जुलाई से बंद कई सड़कों पर अब भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। नाचनी के पास हरड़िया और नई बस्ती में करीब 200 मीटर हिस्से में सड़क दरक गई है। रातीगाड़ में पहाड़ी पर पड़ी दरार बढ़ती जा रही है। चंपावत जिले के 11 आंतरिक मोटर मार्ग बंद हैं। 

 
विज्ञापन
uttarakhand weather next two days heavy rain alert
highway

नैनीताल के तीन मोटर मार्ग बुधवार को मलबा आने से बंद हो गए। इन मार्गों में से छड़ा-अड़िया मोटर मार्ग और डोला न्याय पंचायत मोटर मार्ग को शाम तक खोल दिया गया, जबकि महैतो-मझोली मोटर मार्ग देर शाम तक भी नहीं खुल पाया था। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग सलड़ी के मध्य पहाड़ी से गिरकर सड़क पर आए मलबे के चलते बुधवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बाधित रहा। चंपावत के जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सुरक्षा के चलते जिलेभर के इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बृहस्पतिवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed