फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश...कई जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, जानें पांच फरवरी तक मौसम का मिजाज

Thu, 01 Feb 2024 12:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Feb 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Rain and snowfall in mountains heavy snowfall alert in Uttarkashi Chamoli
चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई। दूसरी तरफ आज गुरुवार सुबह गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।





कुमाऊं में जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा और गढ़वाल में चमोली, पौड़ी सहित कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम अब करवट बदलता रहेगा। आज जहां कई जगह पर बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

Uttarakhand Weather News Today Rain and snowfall in mountains heavy snowfall alert in Uttarkashi Chamoli
देहरादून की तहसील चकराता में रविवार की रात हुई बर्फबारी के बाद कुछ यूं नजर आया नजारा। - फोटो : VIKAS NAGAR

पहाड़ी इलाके बर्फबारी से सफेद हो गए। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी ओलों की बौछार के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। शहर में बारिश के बाद जमकर ओले पड़े। ओलावृष्टि से मसूरी पर सफेद चादर पसर गई और तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई।

Uttarakhand Weather News Today Rain and snowfall in mountains heavy snowfall alert in Uttarkashi Chamoli
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का मानना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में भी कई बार बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना यह भी है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Rain and snowfall in mountains heavy snowfall alert in Uttarkashi Chamoli
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

फरवरी के पहले सप्ताह में भी 2500-3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एक से डेढ़ फीट तक की बर्फबारी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Snowfall: चारधाम समेत अन्य पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटीं खूबसूरत वादियां, तस्वीरें

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Rain and snowfall in mountains heavy snowfall alert in Uttarkashi Chamoli
चकराता में बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, जिस दिन बारिश-बर्फबारी होगी सिर्फ उसी दिन तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम साफ होने वाले दिन अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक ही रहेगा। यही वजह रही कि बुधवार को बर्फबारी होने के बावजूद मैदानी इलाकों में गलन वाली ठंड नहीं हुई। दून का अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री गिरावट के साथ 20.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed