फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में अतिवृष्टि: पहाड़ी इलाकों में बादलों ने बरपाया कहर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर...  

Mon, 03 May 2021 09:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी/ रुद्रप्रयाग/ टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी/ रुद्रप्रयाग/ टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 May 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Disaster in Hilly Area after Extreme Rainfall in Uttarkashi Rudraprayag and Tehri Photos
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि ने खूब कहर बरपाया। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में कई जगह फसलों को नुकसान हुआ तो कहीं घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। 

उत्तरकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के कुमराड़ा गांव के ऊपरी हिस्से में अतिवृष्टि से बरसाती नाले में उफान आने से गांव में अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में अतिवृष्टि से उफान पर आए गदेरे, घरों में घुसा मलबा, फसलों को नुकसान

गाजणा क्षेत्र के कमद गांव में भी अतिवृष्टि से घर-दुकानों में पानी घुस गया। अतिवृष्टि से जिले में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर क्षतिपूर्ति की मांग की है।

मोरी के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल रावत ने बताया कि सोमवार को फिताड़ी एवं रेक्चा गांव के सामने खौका नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से रणवीर सिंह, सिल्ली राम, प्रह्लाद सिंह की करीब 40 भेड़ बकरियां मर गई। उन्होंने जिला प्रशासन को इसकी सूचना देते हुए शीघ्र मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर क्षति का आकलन कर पीड़ितों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। 

Uttarakhand Weather News Today: Disaster in Hilly Area after Extreme Rainfall in Uttarkashi Rudraprayag and Tehri Photos
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला

जौनुपर विकास खंड के ग्राम पंचायत बांडाचक के कंडाल गांव में अतिवृष्टि से खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। सोमवार शाम पांच बजे जौनपुर क्षेत्र में एकदम तेज बारिश हुई। झीड़खाले में बाढ़ आने से पानी और मलबा खेतों में जा घुसा। गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

Uttarakhand Weather News Today: Disaster in Hilly Area after Extreme Rainfall in Uttarkashi Rudraprayag and Tehri Photos
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला

थत्यूड़-बांडाचक सड़क पर खड़ी तीन बाइक मलबे में दब गई हैं। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मलबे में बाइक दबी है। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के सुनील सजवाण ने शासन-प्रशासन से अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Disaster in Hilly Area after Extreme Rainfall in Uttarkashi Rudraprayag and Tehri Photos
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला

भेंटी गांव के लोद तोक में आकाशीय बिजली गिरने से अब्बल सिंह फर्स्वाण की दो भैंस, दो बैल और एक गाय मलबे में दब गई। गोशाला भी पूरी तरह नष्ट हो गई है। पूर्ण सिंह की गोशाला को भी काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट और पशुपालन के कर्मचारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Disaster in Hilly Area after Extreme Rainfall in Uttarkashi Rudraprayag and Tehri Photos
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के खांकरा, फतेहपुर और जखोली ब्लॉक के कोटली में अतिवृष्टि से कई गांवों में व्यापक नुकसान हुआ। कई आवासीय घरों व गौशालाओं में मलबा घुस गया है। साथ ही कई मकानों को क्षति भी पहुंची हैं। सड़कें व पैदल मार्ग भी जगह-जगह बाधित हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed