फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन सीमा पर माइनस 12 डिग्री तापमान में भी देश की सुरक्षा में डटे भारतीय जवान, बर्फ पिघलाकर बुझा रहे प्यास

Wed, 20 Jan 2021 05:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 05:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News : Indian army Soldiers Doing Duty in Minus 12 Degree Temperature on China Border
चीन सीमा पर तैनात भारतीय जवान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगती अग्रिम चौकियों पर आईटीबीपी के जवान 10 हजार फीट से 16500 फीट की ऊंचाई पर भारी बर्फबारी के बीच देश की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। इन क्षेत्रों में मौजूदा समय में पांच से सात फीट बर्फ पड़ी है। जिस कारण यहां का अधिकतम तापमान माइनस 10 डिग्री से माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

Uttarakhand Weather Latest News : Indian army Soldiers Doing Duty in Minus 12 Degree Temperature on China Border
चीन सीमा के पास नदी में जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भी जवान हर रोज साजो सामान के साथ चीन सीमा पर 12 से 15 किमी तक गश्त कर चीन की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। भारी बर्फबारी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जवान बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। चीन के साथ सीमा विवाद के बाद पहली बार आईटीबीपी के जवान 10 हजार फीट से 16 हजार 500 फीट तक की ऊंचाई पर तैनात हैं। 

Uttarakhand Weather Latest News : Indian army Soldiers Doing Duty in Minus 12 Degree Temperature on China Border
माइनस 12 डिग्री तापमान में गश्त करते जवान - फोटो : अमर उजाला

इन चौकियों पर जवानों के लिए गर्म कपड़े, रसद सामग्री हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की खराबी के चलते जवानों के लिए सामान पहुंचाना भी चुनौती बना हुआ है। बावजूद इसके जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं। समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रिलकोट, 8898 फीट की ऊंचाई पर बुगडियार और 16 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुंग चौकी में करीब 700 से 800 जवान तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News : Indian army Soldiers Doing Duty in Minus 12 Degree Temperature on China Border
चीन सीमा क्षेत्र में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

इस समय रिलकोट में अधिकतम तापमान माइनस चार डिग्री, बुगडियार में माइनस छह डिग्री, दुंग में माइनस 10 डिग्री और दावे में माइनस 12 डिग्री है। पांच से छह फीट बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवान हर रोज चीन सीमा पर 12 से 15 किमी गश्त कर रहे हैं। बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सिर्फ स्वस्थ्य और फिट जवानों को भेजा जाता है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News : Indian army Soldiers Doing Duty in Minus 12 Degree Temperature on China Border
चीन सीमा क्षेत्र के गांवों में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए जवानों को विशेष तरह की ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें भारी बर्फबारी और एवलांच से बचना, साथी जवान के घायल या बर्फबारी में फंसने के बाद उसे निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना, पर्वतारोहण और ऑक्सीजन की कमी के बाद भी सीमा पर डटे रहने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए जवानों को विशेष मेडिकल चेकअप से भी गुजरना होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed