{"_id":"65785517b72fbfbc980f4b17","slug":"uttarakhand-weather-heavy-snowfall-in-auli-harshil-and-kedarnath-badrinath-hilly-area-photos-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snowfall: औली समेत चारधाम में बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall: औली समेत चारधाम में बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम बदला। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में दोपहर से जमकर बर्फबारी हो रही है।
धाम में देर शाम तक लगभग चार इंच नई बर्फ जम गई थी। वहीं, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम, औली और चमोली के भी कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड पड़ रही है।
वहीं, मौसम विभाग ने भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
यमुनोत्री धाम सहित खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री में करीब एक घंटे तक बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल में सीजन का पहला हिमपात हुआ।
#WATCH | Uttarakhand | Auli receives fresh snowfall as weather changes in the region. The hill station is covered with a blanket of snow. pic.twitter.com/DswBcb9WBh
औली में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। औली का तापमान अधिकतम नौ डिग्री और न्यूनतम माइनस दो है। बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस चार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ में हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह के समय तापमान मानइस सात से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। साथ ही रात को अत्यधिक पाला गिरने से पाइपों व टंकियों में पानी जम रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
केदारनाथ में पानी जमा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लगातार बढ़ रही ठंड के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण के तहत सिमेंट व कंक्रीट से जुड़े कार्य बंद कर दिए गए हैं। इन दिनों पुनर्निर्माण कार्य में 300 मजदूर जुटे हैं, जो यहां निर्माणाधीन आवासीय व व्यवासियक भवनों के कमरों व बरामदों में पत्थर बिछाने के साथ अन्य कार्य कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।