फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादी: भारतीय संदीप के प्रेम में 'मीरा' बनी यूरोप की रिबेका, हिंदू रीति-रिवाज से बांधा सात जन्मों का बंधन

Sat, 09 Dec 2023 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Dec 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Unique Love Marriage: Europe Rebecca became Meera for Indian Sandeep and Marry in Uttarkashi
यूरोप की दुल्हन और उत्तराखंड का दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

यूरोप की रिबेका को भारतीय संस्कृति इतनी भायी कि उसने यहां के योग शिक्षक से हिंदू रीति-रिवाज से काशी विश्वनाथ मंदिर में सात फेरे ही नहीं लिए, बल्कि अपना नाम भी मीरा रख लिया। बृहस्पतिवार को यूरोप के स्लोवाकिया की रिबेका व टिहरी के जाखणी चामासौड़ निवासी संदीप सेमवाल का विवाह विश्वनाथ मंदिर में हुआ।

मंदिर में मौजूद लोगों ने देशी दूल्हे के साथ विदेशी दुल्हन देख खूब तस्वीरें व वीडियो बनाए। योग शिक्षक संदीप सेमवाल ने बताया, वह 11-12 की आयु में ही ऋषिकेश के भरत मिलाप आश्रम चले गए थे। जहां उनके गुरु स्वर्गीय स्वामी रामकृपालु ने उन्हें योग व हिंदू धर्म की दीक्षा दी।

Global Investors Summit: वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान बनाएगा उत्तराखंड, पीएम मोदी ने किया ये आह्वान

Uttarakhand Unique Love Marriage: Europe Rebecca became Meera for Indian Sandeep and Marry in Uttarkashi
यूरोप की दुल्हन और उत्तराखंड का दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

संदीप ऋषिकेश के ही स्कूल में योग शिक्षा देते हैं। 2018 में यूरोप की रिबेका भी शिक्षा लेने आई थी। उनके गुरु ने दोनों के समक्ष एक-दूसरे से विवाह का प्रस्ताव रखा था।

Uttarakhand Unique Love Marriage: Europe Rebecca became Meera for Indian Sandeep and Marry in Uttarkashi
यूरोप की दुल्हन और उत्तराखंड का दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

उनके गुरु ने ही रिबेका को मीरा नाम दिया था, लेकिन कोरोना व फिर गुरु के निधन के चलते उन दोनों का विवाह नहीं हो पाया। हाल में रिबेका विवाह के लिए यहां पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Unique Love Marriage: Europe Rebecca became Meera for Indian Sandeep and Marry in Uttarkashi
यूरोप की दुल्हन और उत्तराखंड का दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। संदीप ने कहा, विवाह केवल दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि पवित्र बंधन है, जिसे उनकी पत्नी रिबेका उर्फ मीरा भी समझती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Unique Love Marriage: Europe Rebecca became Meera for Indian Sandeep and Marry in Uttarkashi
यूरोप की दुल्हन और उत्तराखंड का दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

रिबेका व संदीप के विवाह पर उनके पिता मुरारी सेमवाल व मामा भैरव दत्त जोशी ने भी खुशी जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed