फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Red Alert In Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर जलभराव, पिथौरागढ़ में सड़कें- पुल ध्वस्त, बारिश से मची तबाही की देखें तस्वीरें

Sat, 09 Jul 2022 01:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Jul 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather, heavy rain, waterlogging on Gangotri National Highway, roads and bridges collapsed in Pithoragarh, red alert,  See Photos
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज सुबह से कई जिलों में भारी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पौड़ी और नैनीताल में सबसे  ज्यादा भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बारिश से जगह-जगह जन जीवन की अस्त व्यस्त तस्वीरें सामने आ रही हैं। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जहां जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं पिथौरागढ़ में कई सड़कें और पुल धवस्त हो गए हैं।



पिथौरागढ़ में शुक्रवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से थल मुनस्यारी मोटर मार्ग में द्वालीगाड पुल ध्वस्त हो गया है। इसके चलते यहां वाहनों का संचालन भी ठप हो गया है। लोग यहां जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। मुनस्यारी में सबसे अधिक 56 एमएम बारिश हुई। मलबा आने से पिथौरागढ़ - धारचूला नेशनल हाईवे लखनपुर के पास बंद है। सुबह से यहां वाहन फंसे हैं। 

वहीं बदरीनाथ हाईवे डांगबैड में मलबा आने से बंद हो गया है। टिहरी में भारी बारिश जारी है। जबकि हल्द्वानी में कालादूगी रोड जलमग्न है। मौसम विज्ञान ने आज पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना बताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून में सुबह से भारी बारिश जारी है।

Uttarakhand weather, heavy rain, waterlogging on Gangotri National Highway, roads and bridges collapsed in Pithoragarh, red alert,  See Photos
हल्द्वानी में जलमग्न हुई कालाढूंगी रोड - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में नैनीताल और पौड़ी में भारी से भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में सावधान रहने की जरूरत है।

Uttarakhand weather, heavy rain, waterlogging on Gangotri National Highway, roads and bridges collapsed in Pithoragarh, red alert,  See Photos
बारिश से हल्द्वानी में सड़कें ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
बताया कि इस बाबत राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। सिंह के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather, heavy rain, waterlogging on Gangotri National Highway, roads and bridges collapsed in Pithoragarh, red alert,  See Photos
मलबे-पत्थर से पटी सड़कें - फोटो : अमर उजाला

उधर, राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। डीएम ने आपदा प्रबंधन से जुडे़ अफसरों संग बैठक कर जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand weather, heavy rain, waterlogging on Gangotri National Highway, roads and bridges collapsed in Pithoragarh, red alert,  See Photos
मसूरी में बारिश से सड़कों का हाल - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर में बारिश से मुनार में पुलिया के साथ ही कई सड़कें भी ध्वस्त हो गई है। सूपी में मोटर मार्ग ध्वस्त हो गया है। जबकि कई दुकानों में मलबा घुस गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed