फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तप रही मसूरी: हमेशा ठंडी रहने वाली पहाड़ों की रानी में 33 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में सन्नाटा, शाम को जाम

Mon, 17 Jun 2024 08:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jun 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heat Alert Temperature Reached 33 Degree in Mussoorie Tourist Traffic jam Photos
मसूरी में गर्मी से बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

अपने ठंडे मौसम के लिए मशहूर पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। शहर में सोमवार को तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के कारण सड़कों पर गिने-चुने पर्यटक ही नजर आए।



मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर में तेज धूप के कारण मालरोड जैसी व्यस्त सड़क पर भी सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का जो पर्यटक दिखे भी वह गर्मी से परेशान रहे। घरों में लोगों ने पंखों-कूलरों का सहारा लिया।

राहत भरी खबर: झुलसाती गर्मी से दो दिन बाद मिलेगा कुछ सुकून, होगी बारिश, उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Heat Alert Temperature Reached 33 Degree in Mussoorie Tourist Traffic jam Photos
मसूरी में गर्मी से बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

दिन में तापमान बढ़ने के साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी काफी इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जून के बाद बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। वहीं, शहर में बढ़ रहे तापमान पर पर्यावरणविदों ने चिंता जातई है।

Uttarakhand Weather Heat Alert Temperature Reached 33 Degree in Mussoorie Tourist Traffic jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

उधर, दिन में भले ही सड़कों पर सन्नाटा हो, लेकिन सुबह और शाम शहर की सड़कों पर आए दिन लग रहे ट्रैफिक जाम से पर्यटक हलकान हैं। विभिन्न चौराहों पर बार-बार जाम लगने से पर्यटकों का आधा समय रास्ते में ही निकल जा रहा है, ऐसे में पर्यटन स्थलों पर घूम भी नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heat Alert Temperature Reached 33 Degree in Mussoorie Tourist Traffic jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर में हर दिन सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। मालरोड में हर दिन लंबी लाइन लग जाती है। इससे पैदल चलने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांधी चौक, कैंपटी रोड, किंग्रेग मार्ग, पिक्चर पैलेस, लंढौर मार्ग सहित विभिन्न चौक चौराहों पर बार-बार वाहनों की लंबी लाइन लगने से पर्यटक परेशान हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heat Alert Temperature Reached 33 Degree in Mussoorie Tourist Traffic jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि सभी चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जाम लगने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारू करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed