फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand temperature possibility of relief from heat after two days rain with winds Weather News Update

राहत भरी खबर: झुलसाती गर्मी से दो दिन बाद मिलेगा कुछ सुकून, होगी बारिश, उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Mon, 17 Jun 2024 07:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Jun 2024 07:08 AM IST
सार

झुलसाती गर्मी से कुछ राहत के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी 19 जून को बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand temperature possibility of relief from heat after two days rain with winds Weather News Update
Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तल्ख तेवर दिखा रही है। मई के बाद जून में भी अभी तक कई बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को झुलसा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है दो दिन बाद प्रदेश भर में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है। जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में कुछ कमी आने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

मैदान के साथ पर्वतीय इलाकों में आज गर्म हवाओं की चेतावनी

प्रदेश के मैदानी जिलों के साथ पर्वतीय जिलों में भी आज (सोमवार) गर्म हवाएं परेशान करेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दून में चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवाओं ने किया परेशान

दून में बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है। रविवार को भी यहां का अधिकतम तापमान नौ डिग्री इजाफे के साथ 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में चिलचिलाती गर्मी के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 27.9 डिग्री रहा। जिसके चलते दिन और रात को भी गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : पंजीकरण से पहले की टोकन व्यवस्था खत्म, यात्रियों की संख्या में कमी के कारण प्रशासन का फैसला

यह रहा तापमान

शहर             अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून            42.8             27.9

पंतनगर             41.4             25.2

मुक्तेश्वर            31.8             18.2

नई टिहरी            32.2             21.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed