{"_id":"6aa836c357e6b95f89049889","slug":"uttarakhand-veda-college-to-be-established-in-the-state-bktc-selects-22-acres-of-land-in-sansari-rudraprayag-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में बनेगा वेद महाविद्यालय; बीकेटीसी ने रुद्रप्रयाग के संसारी में चयनित की 22 नाली भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में बनेगा वेद महाविद्यालय; बीकेटीसी ने रुद्रप्रयाग के संसारी में चयनित की 22 नाली भूमि
Mon, 14 Sep 2026 11:34 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:34 PM IST
सार
केंद्र सरकार की युवा पीढ़ी को वेद पुराणों की शिक्षा देने के लिए देश के चारधाम में चार वेद महाविद्यालय खोलने की योजना है। इसमें एक महाविद्यालय बदरीनाथ धाम में खोलना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
केंद्र सरकार की चारधाम चार वेद महाविद्यालय योजना के तहत उत्तराखंड में वेद महाविद्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने महाविद्यालय के रुद्रप्रयाग जिले के संसारी में 22 नाली भूमि चयनित की है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की युवा पीढ़ी को वेद पुराणों की शिक्षा देने के लिए देश के चारधाम में चार वेद महाविद्यालय खोलने की योजना है। इसमें एक महाविद्यालय बदरीनाथ धाम में खोलना प्रस्तावित है। संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर बीकेटीसी की अधीन प्रदेश के संचालित महाविद्यालयों में वेद महाविद्यालय की संभावनाओं को देखा गया, लेकिन चमोली जिले के मंडल और सिमली में भूमि पर्याप्त नहीं पाई गई। इसके बाद बीकेटीसी ने रुद्रप्रयाग जिले के संसारी में मंदिर समिति की 22 नाली भूमि का चयन किया है। चयनित भूमि की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में पारित किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती परीक्षा, पांच अक्तूबर से रुड़की में शुरू होगा शारीरिक और दौड़ परीक्षा का अगला चरण
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड में वेद महाविद्यालय स्थापित करना केंद्र व राज्य सरकार का सराहनीय कदम है। इस महाविद्यालय के बनने से प्रदेश के युवाओं को प्राचीन संस्कृति के साथ वेद पुराणों की शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा। बीकेटीसी ने बोर्ड बैठक में महाविद्यालय के चयनित भूमि का प्रस्ताव पारित किया है। संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय खोलने की योजना बनाई जा रही है।
- हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी