फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से बरसी नेमत: चारधाम समेत पर्यटन स्थालों पर बर्फबारी, खूबसूरत वादियों का दिखा मनमोहक नजारा, तस्वीरें

Sun, 04 Feb 2024 09:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Feb 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Fresh Snowfall at tourist places including Chardham beautiful view
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में जहां जमकर बर्फबारी हुई वहीं निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जिसके कारण पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को चारों धामों समेत औली, हर्षिल, चौरंगीखाल, चोपता, रूपकुंड, वेदनी बुग्याल में जमकर बर्फबारी हुई।



पहले 'मजा' फिर 'सजा': बर्फबारी देखने धनोल्टी-बुरांशखंडा और चकराता में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जाम से हुए हलकान

बारिश और बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे समेत कई रास्ते बंद हो गए हैं, वहीं कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। रूपकुंड, वेदनी बुग्याल व बगुवावासा में तीन से चार फीट बर्फबारी होने से यह जगह पर्यटकों के लिए बंद हो गई है।  

Uttarakhand Weather Fresh Snowfall at tourist places including Chardham beautiful view
केदारनाथ-भैरवनाथ मंदिर मार्ग - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फ जमा
केदारनाथ धाम में चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है। रविवार को यहां दिनभर बर्फ गिरती रही। इस दौरान लगभग एक फीट नई बर्फ गिरी। धाम में अभी तक कुल चार फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण, तोषी, चिलौंड, चौमासी आदि गांवों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले आबादी वाले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather Fresh Snowfall at tourist places including Chardham beautiful view
चोपता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चोपता, मद्महेश्वर, तुंगनाथ में हो रही तेज बर्फबारी
द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ से लेकर चंद्रशिला तक भी दो से ढाई फीट बर्फ गिर चुकी है। पर्यटक स्थल चोपता में भी दिनभर बर्फबारी होती रही। कालीशिला, हरियाली डांडा सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे निचले इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, बसुकेदार क्षेत्र में दिनभर रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Fresh Snowfall at tourist places including Chardham beautiful view
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
चमोली जनपद में शनिवार रात से ही बारिश और बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी के गांवों में रविवार को दिनभर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। गोपेश्वर में अपराह्न तीन बजे करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे, जिससे बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों व राहगीरों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से महिलाओं को चारापत्ती की व्यवस्था करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Fresh Snowfall at tourist places including Chardham beautiful view
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

औली में बर्फ का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक
औली में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की आवाजाही भी बनीं हुई है। रविवार को करीब 400 पर्यटक औली पहुंचे और बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके तो कुछ बर्फ से स्नो मैन बनाकर झूम उठे। औली में इस वर्ष की दूसरी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed