पहाड़ों की रानी मसूरी में इस बार बीते वर्षों के मुकाबले बर्फबारी कम हुई है, लेकिन इसके बावजूद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण मसूरी में तापमान में भी काफी कमी आई है, जिसके कारण कंपनी गार्डन की झील में पानी जम गया है। तस्वीरें देखिए ...
2 of 6
मसूरी के कंपनी गार्डन की झील में जमा पानी
- फोटो : अमर उजाला
हाड़ गलाने वाली ठंड के बावजूद यहां आने वाले सैलानियों का जुनून भी कम नहीं है। कोरोना गाइडलाइन में राहत मिलने के बाद प्रकृति का लुत्फ उठाने के शौकीन पर्यटक मालरोड सहित कंपनी गार्डन, मसूरी झील, भट्टाफॉल, रोपवे, गनहिल आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
3 of 6
मसूरी के कंपनी गार्डन की झील में जमा पानी
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों मसूरी में मौसम काफी खुशनुमा है, लेकिन रात में पड़ने वाला पाला सैलानियों की मस्ती में खलल डाल रहा है। पाले की वजह से मसूरी के कंपनी गार्डन की झील पूरी तरह से जम चुकी है। इससे यहां बोटिंग आदि का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटकों को मायूस होना पड़ रहा है।
4 of 6
कंपनी गार्डन की झील से पाला हटाता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
झील के संचालक पाला हटाने के बाद बोटिंग शुरू तो करा देते हैं, लेकिन भीषण ठंड की वजह से पर्यटक दिलचस्पी कम ले रहे हैं। कंपनी गार्डन के झील संचालक सुरेंद्र सिंह राणा के अनुसार झील के जमने से सुबह के समय झील में बोट संचालन नहीं हो पाता है।
5 of 6
कंपनी गार्डन की झील में जमा पानी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सुबह पहुंचने वाले पर्यटक बोटिंग की सुविधा का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। थोड़ी धूप निकलने पर पहले झील के जमे हुए पाले को पतवार और डंडे से हटाया जाता है। इसके बाद झील में बोटिंग की शुरूआत हो पाती है। उधर, बुरांशखंडा के निकट तुरतुरिया के पास मुख्य मार्ग पर बर्फ की तरह पाला पड़ रहा है। इससे सुबह इधर से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है।