{"_id":"60a7434e50b9fa10404d343a","slug":"uttarakhand-weather-forecast-today-update-big-tree-fell-on-house-in-bageshwar-two-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : बागेश्वर में मकान पर विशालकाय पेड़ गिरने से महिला और बच्चे की मौत, सात लोग घायल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : बागेश्वर में मकान पर विशालकाय पेड़ गिरने से महिला और बच्चे की मौत, सात लोग घायल, तस्वीरें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 21 May 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मकान पर विशालकाय पेड़ गिरने से महिला और बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार तड़के सातरतबे के गुनाकोट में मकान पर विशाल पेड़ गिरने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने तड़के ही गांव पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सातरतबे क्षेत्र के गुनाकोट में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम के मकान पर गिर गया। जोरदार आवाज के साथ मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान पर पेड़ गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग तुरंत राहत और बचाव के काम में जुट गए। परिवार के लोग मलबे में दबे हुए थे। अंधेरा होने से राहत और बचाव के काम में दिक्कत आई।
2 of 5
ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर 108 वाहन भी गांव में पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया था। गंभीर रूप से घायल गीता देवी (45) पत्नी कैलाश राम, आदित्य (10) पुत्र गणेश राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
3 of 5
ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश राम (54) पुत्र मोहन राम, पूरन कुमार (31) पुत्र मोहन राम, मनोज कुमार (20) पुत्र मोहन राम, निर्मला देवी (35) पुत्री मोहन राम, रेनू (26) पुत्री कैलाश राम, मोहन राम (80) पुत्र बची राम और हरियाणा के झिराना निवासी अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतकों के परिजनों और घायलों को नियमानुसार मदद दी जाएगी
- फोटो : अमर उजाला
घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसडीएम योगेंद्र सिंह के अनुसार मृतकों के परिजनों और घायलों को नियमानुसार मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
आवास गिरने का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बारिश की वजह से बेलुवाखान में आवसीय परिसर ध्वस्त हो गया है। अब यहां आवास गिरने का खतरा बन गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।