फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : बुधवार से हो रही बारिश ने एक बार फिर याद दिला दी ऋषिगंगा आपदा, बहा दो माह पहले बनाया पुल, तस्वीरें...

Fri, 21 May 2021 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 May 2021 09:37 AM IST
सार

चमोली में बीते बुधवार से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश से कई नदियों और नालों का भी जलस्तर बढ़ा है। रैणी गांव के पास ऋषिगंगा के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand : bridge swept away in river, villager reminds rishi ganga disaster, photos
नदियों में भी जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

बीती सात फरवरी को चमोली जिले के तपोवन में आई आपदा के बाद भंग्युल गांव के लोगों के जख्म भरे भी नहीं थे कि गुरुवार रात वह मंजर एक बार फिर सामने आ गया। गुरुवार रात फिर धौली गंगा का जलस्तर बढ़ने से भंग्युल गांव का संपर्क देश दुनिया से टूट गया है।

उत्तराखंड में मौसम की मार: 24 घंटे की अतिवृष्टि से गढ़वाल और कुमाऊं में पांच की मौत, कई घायल

बात दें कि बीती सात फरवरी को धौलीगंगा में आई बाढ़ के कारण भंग्युल गांव को जोड़ने वाला ये पुल बह गया था। जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा दो माह पहले ही बनाया गया था। इस गांव में जोड़ने वाला यह एक मात्र पुल था।

उत्तराखंड मौसम: बारिश के बाद बादल छंटते ही रुड़की से दिखने लगीं हिमालय की बर्फीली चोटियां

चमोली में बीते बुधवार से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश से कई नदियों और नालों का भी जलस्तर बढ़ा है। रैणी गांव के पास ऋषिगंगा के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। साथ ही धौलीगंगा के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है।

heavy rain in uttarakhand : bridge swept away in river, villager reminds rishi ganga disaster, photos
नदियों में भी जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

बीती सात फरवरी को भी झूला पुल आपदा की भेंट चढ़ गया था। जिसके बाद गांव के लोग अपने घरों में ही कैद हो गए थे। उस दौरान गांव के लोगों की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की आवाजाही के लिए धौलीगंगा पर लोनिवि के द्वारा पुल बनने तक ट्राली लगाई गई थी। दो माह पूर्व लोनिवि के द्वारा धौलीगंगा पर झूला पुल भी बना दिया गया था, लेकिन गुरुवार को धौलीगंगा के उफान पर आने से पुल बह गया है।

heavy rain in uttarakhand : bridge swept away in river, villager reminds rishi ganga disaster, photos
नदियों में भी जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से मई के महीने में ही नदी नाले उफान पर आ गए। सड़कों पर मलबा आने के कारण कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand : bridge swept away in river, villager reminds rishi ganga disaster, photos
नदियों में भी जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कोटद्वार के जड़ाऊंखांद, मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग, शंकरपुर नैनीडांडा मार्ग और सतपुली, उखलेत-चौमासू मोटर मार्ग पर मलबा आने और सड़क कटाव के कारण यातायात ठप है।

विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand : bridge swept away in river, villager reminds rishi ganga disaster, photos
नदियों में भी जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

लगातार बारिश से मधुगंगा, पूर्वी नयार और पश्चिमी नयार नदियों में भी जलस्तर बढ़ा है। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सतपुली और चौबट्टाखाल तहसीलों में बारिश से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed