फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rain in continuous third day, yamunotri highway closed

उत्तराखंड : आज भी मौसम खराब, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद, हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, क्रेन बही

Fri, 21 May 2021 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 May 2021 03:47 PM IST
सार

राजधानी  देहरादून और आसपास के इलाकों में 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई 73 मिमी बारिश। यह मई माह में आज तक के ओवरऑल रिकॉर्ड से कुछ मिमी ही कम रही। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rain in continuous third day, yamunotri highway closed
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निर्माण सामग्री और क्रेन बही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को भी मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में मौसम की मार: 24 घंटे की अतिवृष्टि से गढ़वाल और कुमाऊं में पांच की मौत, कई घायल
विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद पड़ा हुआ है। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी लामबगड़, कंचन गंगा और रडांग बैंड में बंद है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में रात भर मूसलाधार बारिश के बाद अभी वर्षा का क्रम रुका है। देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लामबगड़ नाले के दूसरे छोर पर फंसे 11 जैन मुनियों को सुरक्षित निकाला

लामबगड़ नाले के उफान पर आने से बदरीनाथ की ओर फंसे 11 जैन मुनियों को गोविंदघाट पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने सकुशल निकाल लिया। शुक्रवार को सभी जैन मुनियों को उनके गंतव्य को भेजा गया। गोविंदघाट थाने के थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद 3 जैन मुनियों को जेसीबी की मदद से निकाला गया, जबकि 8 को शुक्रवार को निकाला गया। सभी मुनियों को भोजन कराने के बाद उनके गंतव्य को भेज दिया गया है। 

शारदा के उफान में आने से 9 लोग टापू पर फंसे

टनकपुर में शारदा के उफान में आने से 9 लोग टापू पर फंस गए। जिन्हें पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू कर बचाया। थाना टनकपुर की रेस्क्यू पुलिस टीम, जल पुलिस व फायर सर्विस ने साथ मिलकर रस्से, टायर ट्यूब व मोटर बोट की सहायता से 10 घंटे रेस्क्यू चला कर टापू में फंसे हुए 9 लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

जिनके नाम पते रंजीत कश्यप पुत्र नत्थू लाल उम्र करीब 45 वर्ष, मोर कली पत्नी रंजीत कश्यप, सुशीला पुत्री रंजीत कश्यप, चंचला पुत्री रंजीत कश्यप, संजना पुत्री रंजीत कश्यप, अंजलि पुत्री रंजीत कश्यप, मिथिलेश पुत्री रंजीत कश्यप, हिमांशु पुत्र रंजीत कश्यप व दीपांशु पुत्र रंजीत कश्यप हैं। 

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निर्माण सामग्री और क्रेन बही

पहाड़ों में लगातार बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को यहां चंडी घाट पुल के पास निर्माण सामग्री और क्रेन गंगा बह गई। जिस वहज से यहां निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड मौसम: बारिश के बाद बादल छंटते ही रुड़की से दिखने लगीं हिमालय की बर्फीली चोटियां

पिछले दस वर्षों के दौरान मई महीने में 24 घंटों में कभी इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई। यह मई माह में आज तक के ओवरऑल रिकॉर्ड से कुछ मिमी ही कम रही। बुधवार शाम से गुरुवार शाम तक राजधानी क्षेत्र में बारिश होती रही। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम साढ़े पांच से गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे के दौरान कुल 73 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

ताउते तूफान के असर से इनकार

बुधवार रात को ज्यादा बारिश हुई। हालांकि गुरुवार को भी कई दौर की बारिश दर्ज हुई। शाम साढ़े पांच बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक 42.1 मिमी बारिश हुई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। पिछले दस वर्षों के दौरान मई माह में 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश 27 मई 2011 को हुई, जब 24 घंटों के दौरान 39.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

वहीं, 13 मई 017 को 36.3 मिमी बारिश हुई थी। आज तक मई माह में 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश 28 मई 1940 को हुई थी। तब दून में 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 79.3 मिमी बारिश हुई थी। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मई माह में दून और आसपास के इलाकों में बारिश कम ही रहती है। ताउते तूफान के असर से उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर दून में इस मौसम में बारिश कम होती है, लेकिन बीच-बीच में मौसम में बदलाव होता रहता है।

आज साफ रह सकता है मौसम

गुरुवार को देहरादून से लेकर पहाड़ों तक पूरी रात झमाझम बारिश हुई। चकराता समेत कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं भी हुईं। दोपहर में चक्रवाती विक्षोभ का दबाव कम होने के बाद बारिश का सिलसिला थमा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम खुला रहेगा। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

कई इलाकों में हुआ जलभराव

गुरुवार को देहरादून में बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे तापमान में कमी आने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। बारिश के चलते राजधानी के विभिन्न इलाकों में जलभराव भी हुआ। महाराजा अग्रसेन चौक, घंटाघर, डालनवाला, कारगी चौक, आईएसबीटी, समेत कई इलाकों में जलभराव भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed