फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : बर्फ की तरह पड़े ओले, पूरी तरह से सफेद हो गए धनोल्टी और मसूरी, तस्वीरों में देखें...

Fri, 23 Apr 2021 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Apr 2021 02:38 PM IST
सार

दोनों शहरों में बर्फ की तरह ओलावृष्टि हुई है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो गई है। साथ ही भारी ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: heavy hailstorm in mussoorie and dhanaulti
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

मसूरी, धनोल्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को ऐसी ओलावृष्टि हुई की मानो चारों ओर बर्फ बिछ गई हो। धनोल्टी और मसूरी ओलों से पूरी तरह से सफेद हो गए। दोनों शहरों में बर्फ की तरह ओलावृष्टि हुई है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो गई है। साथ ही भारी ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। पर्यटन नगरी धनोल्टी में दूसरे दिन भी बर्फ की तरह ओलावृष्टि हुई है। पूरा धनोल्टी ओलों से सफेद हो गया है। धनोल्टी में करीब तीन इंच तक ओला पङे है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। धनोल्टी व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला ने बताया कि धनोल्टी में दो दिनों से लगातार भारी ओलावृष्टि हो रही है। बताया कि धनोल्टी क्षेत्र के आसपास सेब के बगीचों को ओले पड़ने से नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। वहीं, मसूरी भी ओलों की सफेद चादर से ढक गया है। राजधानी दून समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को तड़के बारिश के साथ ही ओले पड़ने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और मौसम का ये मिजाज राज्यभर में शुक्रवार को भी जारी रहा।

Uttarakhand Weather Forecast Today News: heavy hailstorm in mussoorie and dhanaulti
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
देहरादून सहित अन्य शहरों में देर रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश का दौर जारी है। जिस वजह से ठंड बढ़ गई है। लोग गरम कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं।
Uttarakhand Weather Forecast Today News: heavy hailstorm in mussoorie and dhanaulti
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्रीधाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। मसूरी शहर में देर रात से बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: heavy hailstorm in mussoorie and dhanaulti
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण यमुनोत्रीधाम के खरशाली, नारायणपुरी, जानकीचट्टी, फूलचट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: heavy hailstorm in mussoorie and dhanaulti
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि राजधानी देहरादून के अलावा टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed