उत्तराखंड के अल्मोड़ा की चौखुटिया तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक मूसलाधार बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई। भारी बारिश से ग्राम पंचायत उलैंणी में पेयजल लाइन और सिंचाई गूल बह गई है। सिरोली में गोशाला के अंदर दबकर दो गायें मर गईं। भटकोट में खेल मैदान ध्वस्त हो गया जबकि एक कार और दो दोपहिया वाहन बह गए।
उत्तराखंड: घाट में तीन जगह एक साथ फटा बादल, मलबे से पटा पूरा इलाका, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें...
वहीं, दारमा घाटी के 14 गांवों के लिए लोग अपने जानवरों के साथ जाने लगे हैं। दांतू और ढांकर में ग्लेशियर आने से सड़क बंद है, जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है।
उत्तराखंड में बारिश: ऋषिगंगा के 'सैलाब' में बहा वार्निंग सिस्टम, खौफजदा ग्रामीणों ने गुफा और छानियों में बिताई रात
दारमा घाटी के 14 गांव के लोग अपने जानवरों के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ओर जाने लगे हैं। दांतू गांव तक सड़क खुल जाने से लोगों को राहत मिल रही है। दांतू प्रधान जमन दताल और बालिंग निवासी दिनेश बनग्याल ने बताया कि सोबला से ढाकर तक निर्माणधीन सड़क फिलहाल खुल गई है। दांतू से ढाकर के बीच लगभग आठ किलोमीटर सड़क ग्लेशियर खिसकने से बंद पड़ी हुई है। सेला गांव में अभी तक 20 से 25 परिवार पहुंच चुके हैं। उच्च हिमालयी गांवों में अभी काफी ठंड है।
2 of 6
चौखुटिया में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
चौखुटिया के प्रभारी तहसीलदार हेमंत मेहरा ने बताया कि अतिवृष्टि से लोग घबरा गए हैं। कई स्थानों पर अचानक भारी बारिश और नालों के उफान को देखकर लोगों ने समझा कि बादल फट गया है जबकि बादल फटने जैसी कोई बात नही थी। अतिवृष्टि के चलते दुग्ध डेरी की मशीनों में पानी भर गया।
3 of 6
चौखुटिया में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
ढौन, भटकोट, घुंगोली, ग्वाली, चौखुटिया बाजार, चांदीखेत बाजार, धुधलिया आदि ग्राम पंचायतों में लोगों के घरों, दुकानों और आंगन में पानी भर गया और खेत मलबे से पट गए। कुथलाड़, चितैलीगाड़, उलैणी, धुधलिया, ढौन, भटकोट, बाखली, कोट्यूड़ा, गड़स्यारी, सिराली के आगर गधेरे सहित कई नालों में उफान के बाद रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ गया।
4 of 6
चौखुटिया में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
चौखुटिया-द्वाराहाट सड़क में मलबा जमा होने से बाखली गधेरे का पानी सड़क पर बहने लगा। यहां ढाई घंटे तक सड़क जाम रही। उधर, पिथौरागढ़ के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक बारिश हो रही है। डीडीहाट में 27.5 एमएम बारिश हुई।
5 of 6
चौखुटिया में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
धारचूला में 17.00, गंगोलीहाट में 9.0, पिथौरागढ़ में 8.0, बेड़ीनाग में 7.9 और मुनस्यारी में 4.2 एमएम बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, व्यास और चौंदास घाटी के कई स्थानों पर हिमपात भी हुआ है।