फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मार्च में भी बर्फ से लदा औली, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक, यहां करें खूबसूरत वादियों का दीदार

Wed, 13 Mar 2024 09:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Mar 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Auli covered with Heavy Snow Huge crowd of Tourist To See Beautiful View
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

फरवरी और मार्च माह में हुई बर्फबारी के बाद से औली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। इन दिनों प्रतिदिन औली में लगभग 200 पर्यटक पहुंच रहे हैं। मार्च माह में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और ऐसे में औली में बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सैलानी बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।



बीते जनवरी माह में बर्फबारी न होने से पर्यटन व्यवसायी मायूस हो गए थे लेकिन फरवरी और मार्च माह में हुई अच्छी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। इन दिनों औली चारों ओर से बर्फ से ढकी है।

लाभार्थी सम्मान समारोह: गोपेश्वर में सीएम धामी ने दी 229 करोड़ की योजनाओं की सौगात, दिए चेक, की ये घोषणाएं

Uttarakhand Weather: Auli covered with Heavy Snow Huge crowd of Tourist To See Beautiful View
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

दो दिनों से खिली चटख धूप से औली के सौंदर्य में भी निखार आ गया है। यहां पहुंच रहे पर्यटक भी खासे उत्साहित हैं। दिल्ली से यहां पहुंची पर्यटक नेहा ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर औली के मौसम के बारे में सर्च किया तो यहां बर्फ होने की जानकारी मिली।

Uttarakhand Weather: Auli covered with Heavy Snow Huge crowd of Tourist To See Beautiful View
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

पहली बार इतनी बर्फ देखी है। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ने लगी है लेकिन यहां अभी काफी ठंड है। जोशीमठ-औली सड़क से बर्फ भी पिघल गई है जिससे पर्यटकों के वाहन भी आसानी से औली पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Auli covered with Heavy Snow Huge crowd of Tourist To See Beautiful View
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से कारोबार सही चल रहा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Auli covered with Heavy Snow Huge crowd of Tourist To See Beautiful View
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मैदानी इलाकों के तापमान पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed