फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bus Accident: गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे थे तीर्थयात्री, खाई में गिरते ही बस के उड़े परखच्चे, तस्वीरें

Sun, 20 Aug 2023 06:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Aug 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Uttarkashi Bus Accident Many Pilgrim Died during return  from on Gangotri Dham Photos
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। गंगनानी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से 28 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, अब तक सात शवों को निकाला जा चुका है। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा व एंबुलेंसों के जरिए अस्पताल भेजा रहा है। 

Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी 33 यात्रियों को लेकर जा रही बस, कई लोगों की मौत की आशंका

Uttarakhand Uttarkashi Bus Accident Many Pilgrim Died during return  from on Gangotri Dham Photos
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम करीब सवा चार बजे गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। बस गंगनानी के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ गिर गई। 

Uttarakhand Uttarkashi Bus Accident Many Pilgrim Died during return  from on Gangotri Dham Photos
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

गनीमत रही कि बस खाई में गिरते हुए पूर्व में हुए एक ट्रक हादसे के मलबे के ऊपर अटक गई। बस सीधे भागीरथी नदी में गिरती तो हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Uttarkashi Bus Accident Many Pilgrim Died during return  from on Gangotri Dham Photos
गंगोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अब तक बस हादसे में घायल 27 लोगों को खाई से निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Uttarkashi Bus Accident Many Pilgrim Died during return  from on Gangotri Dham Photos
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर डीएम अभिषेक रूहेला व एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर तैयार करने को कहा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed