गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। गंगनानी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से 28 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, अब तक सात शवों को निकाला जा चुका है। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा व एंबुलेंसों के जरिए अस्पताल भेजा रहा है।
Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी 33 यात्रियों को लेकर जा रही बस, कई लोगों की मौत की आशंका
2 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम करीब सवा चार बजे गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। बस गंगनानी के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ गिर गई।
3 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि बस खाई में गिरते हुए पूर्व में हुए एक ट्रक हादसे के मलबे के ऊपर अटक गई। बस सीधे भागीरथी नदी में गिरती तो हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी।
4 of 5
गंगोत्री हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अब तक बस हादसे में घायल 27 लोगों को खाई से निकाल लिया गया है।
5 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर डीएम अभिषेक रूहेला व एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर तैयार करने को कहा गया है।