फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल: बिना मास्क घूमते दिखे तो करानी होगी कोरोना जांच, संक्रमित मिले तो 14 दिन होंगे क्वारंटीन 

Sat, 17 Jul 2021 04:50 PM IST
अलका त्यागी चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Jul 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Unlock news: corona test will held of Tourists not wear face mask in nainital
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

घूमने के लिए नैनीताल आ रहे हैं तो कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। कहीं ऐसा न हो कि मौज मस्ती के चक्कर में 14 दिन क्वारंटीन होना पड़ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि सैलानियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन इस बार से और अधिक सख्ती करने जा रहा है। 



शहर में यदि स्थानीय लोग या सैलानी बगैर मास्क के घूमते मिले तो उनकी अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच कराई जाएगी। संक्रमित मिलने पर उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। 

कोराना की दूसरी लहर के हल्की होने और सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देने के बाद नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों में सप्ताहांत में सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन होता देख पिछले हफ्ते जिला प्रशासन ने सैलानियों के प्रवेश के लिए कड़े नियम बनाए थे।

इनमें नैनीताल आने के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण व निगेटिव कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता के साथ एडवांस में की गई पार्किंग वाले होटलों की बुकिंग शामिल थी। जिला प्रशासन ने सैलानियों के दोपहिया वाहनों से शहर में प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।

पिछले हफ्ते जिला प्रशासन की यह पहल रंग लाई थी। शहर में हजारों सैलानियों की मौजूदगी होने के बाद न तो कहीं जाम लगा और न ही सड़कों पर वाहन रैंगते दिखे थे।

Uttarakhand Unlock news: corona test will held of Tourists not wear face mask in nainital
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को रैंडम जांच में पलवल हरियाणा के दो सैलानी कोरोना संक्रमित मिले थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब हर सप्ताहांत इन नियमों को पूर्ववत लागू रखते हुए कोरोना से बचाव के लिए इस सप्ताहांत से कुछ और सख्ती करने का फैसला लिया है। ईद के मौके पर भी यह सख्ती लागू रहेगी। 

Uttarakhand Unlock news: corona test will held of Tourists not wear face mask in nainital
नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सप्ताहांत के मौके पर बाहर से आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी और नारायण नगर स्थित अस्थाई पार्किंगों में ही खड़ा किया जाएगा। वहां से सैलानी शटल सेवा से नैनीताल पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Unlock news: corona test will held of Tourists not wear face mask in nainital
नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहनों से नैनीताल आने वाले सैलानियों की स्कूटी और बाइकों को भी अस्थायी पार्किंगों में ही खड़ा कराया जाएगा। दोपहिया वाहनों का शहर में प्रवेश सप्ताहांत में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Unlock news: corona test will held of Tourists not wear face mask in nainital
नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

बार-बार कहने और जुर्माना करने के बाद भी कई सैलानी और स्थानीय लोग मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर गंभीर नहीं है इसलिए कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए माल रोड पर स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों को जांच के लिए लगाया जाएगा। 
- धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम नैनीताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed