उत्तराखंड में मौसम अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। मैदानी इलाकों में तो गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
Uttarakhand Weather: मौसम दिखा रहा अपने तल्ख तेवर...40 के पार पहुंचा तापमान, गर्म हवाओं ने झुलसाया, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदान में भीषण गर्मी पहाड़ में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम
मैदान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। रविवार को मसूरी, कैंपटी फाल, ऋषिकेश में भारी जाम लग गया। वहीं, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय देहरादून में आंतरिक सड़कें सूनी रहीं। हालांकि देहरादून में भी गुच्चूपानी, सहस्रधारा जैसी पानी वाली जगहों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार की चेतावनी
प्रदेश के पर्वतीय जिलाें के कुछ इलाकों में आज (सोमवार) झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 रफ्तार की तेजी से झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान में इजाफा होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। तापमान कम होने से झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। -बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग के आगे धरे रह गए विभाग के सारे इंतजाम, पिछले 10 साल के देखें ये आंकड़े
यह रहा तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 40.2 26.6
पंतनगर 40.2 25.8
मुक्तेश्वर 25.0 16.6
नई टिहरी 29.1 18.1