फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: टिहरी में आसमान से गुब्बारे के साथ उड़कर खेतों में आ गिरी डिवाइस, देखकर घबराए लोग, तस्वीरें

Sun, 29 Sep 2024 02:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2024 02:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Tehri News A device fell into fields  with Air balloon people panicked after seeing it photo
गुब्बारे के साथ गिरी डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में भिलांगना ब्लॉक के बहेड़ी नगर में उस वक्त गांव के लोग घबरा गए जब आसमान से गुब्बारे के साथ एक डिवाइस ग्रामीणों के खेतों में जा गिरी। इसके बाद लोगो में यह डिवाइस कोतुहाल का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

पुलिस ने माैके पर पहुंचकर डिवाइस को कब्जे में लिया और पता लगाया। तब जानकारी मिली कि मौसम विभाग द्वारा मौसम की सटीक जानकारी का पता करने को लेकर गुब्बारा देहरादून मौसम केंद्र से उड़ाया गया था। किन्हीं कारणों से वह फट गया और खेतो में गिर गया। 

Uttarakhand Land Law: भू-कानून को लेकर ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली...सड़कों प उतरे हजारों लोग, तस्वीरें

Uttarakhand Tehri News A device fell into fields  with Air balloon people panicked after seeing it photo
गुब्बारे के साथ गिरी डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण प्रशांत जोशी ने बताया कि करीब 11 बजे वह अपने घर पर काम कर रहे थे। तभी अचानक आसमान से एक गुब्बारा नीचे खेतों की तरफ गिरता हुआ दिखा। पास जाने पर देखा तो उसमें एक डिवाइस लगी थी।

Uttarakhand Tehri News A device fell into fields  with Air balloon people panicked after seeing it photo
गुब्बारे के साथ गिरी डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

इसकी सूचना मिलते ही डिवाइस को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। थाना घनसाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने इसकी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Tehri News A device fell into fields  with Air balloon people panicked after seeing it photo
गुब्बारे के साथ गिरी डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

पता करने पर मौसम केंद्र में कार्यरत ड्यूटी ऑफिसर अनुज जायसवाल ने बताया कि, यह एक हाइड्रोजन से भरा हुआ गुब्बारा होता है, जिसे हर दिन सुबह के वक्त देहरादून मौसम केंद्र से उड़ाया जाता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Tehri News A device fell into fields  with Air balloon people panicked after seeing it photo
गुब्बारे के साथ गिरी डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

यह लगभग आसमान में 20 किमी की ऊंचाई पर जाता है और हवा में उड़कर लगभग 150 से 200 किमी की दूरी तय करता है। इस डिवाइस का काम मौसम का तापमान, हवा का दबाव, हवा की गति के बारे में जानकारी देना होता है। यह मौसम के बारे में बताने में मददगार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed