{"_id":"5ff43969a98c053f5e541436","slug":"uttarakhand-news-in-this-city-leopard-cub-seen-public-in-panic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: उत्तराखंड के इस शहर में आबादी के बीच दिखा गुलदार का शावक, दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: उत्तराखंड के इस शहर में आबादी के बीच दिखा गुलदार का शावक, दहशत का माहौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 05 Jan 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसानों ने एक गुलदार का शावक देखकर उसे पकड़ लिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के काशीपुर के मानपुर रोड पर एक खेत में गुलदार का शावक मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वार्ड नम्बर 40 में कचनाल गाजी में गेबिया नाले के निकट मंगलवार सुबह कुछ किसानों ने एक गुलदार का शावक देखकर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कब्जे में लेकर उसी स्थान पर छोड़ा है जहां से शावक मिला था।
2 of 5
मादा गुलदार भी देखी जा रही है क्षेत्र में
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन से क्षेत्र में मादा गुलदार भी देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वन विभाग के अनुसार शावक की उम्र करीब एक माह है। फिलहाल वन विभाग क्षेत्र में ट्रेप कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है।
3 of 5
दहशत का माहौल
- फोटो : amar ujala
वहीं विकासनगर में कालसी तहसील क्षेत्र के खड़ीन गांव में गुलदार ने छह बकरियों को मार गिराया। गुलदार के हमले से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पशुपालकों को पशुधन की चिंता सता रही है। उन्होंने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। गांव निवासी अमर सिंह चौहान की पांच और अतर सिंह का एक बकरा बीते दो दिन से गायब चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पशुपालकों ने पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर जाना छोड़ दिया
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
सोमवार को क्षेत्रीय लोग गायब बकरियों की तलाश में जंगल की ओर गए तो वहां पर उक्त सभी बकरियों और बकरा मृत हालत में मिली। गांव निवासी अनिल तोमर, गजेंद्र सिंह गज्जू, रमेश तोमर, सुनील तोमर का कहना है कि गुलदार के डर से पशुपालकों ने पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर जाना छोड़ दिया है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं।
पौड़ी में पोखड़ा ब्लाक के किमगड़ीगाड़ के ग्रामीणों ने गुलदार से निजात दिलाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में डीएम से मिले ग्रामीणों ने बताया कि चौबट्टाखाल तहसील के तहत किमगड़ीगाड़ क्षेत्र में ग्रामीण गुलदार से परेशान हैं। क्षेत्र के कुई, मजगांव, मालकोट, भरतपुर, डबरा आदि गांवों में लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।