{"_id":"621b023ceb76de182953a23f","slug":"uttarakhand-snowfall-in-mountains-snow-covered-valleys-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snowfall in Uttarakhand : बर्फ की सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की पहाड़ियां, तस्वीरों में देखें कैसे चमक रही देवभूमि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall in Uttarakhand : बर्फ की सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की पहाड़ियां, तस्वीरों में देखें कैसे चमक रही देवभूमि...
पहाड़ों में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन सड़कों पर फंसे हैं।
टिहरी जिले में शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश होने से एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। रविवार को भी यह सिलसिला जारी है, जिससे धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, सेम-मुखेम और घुत्तू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
रानीचौरी मौसम विज्ञान केंद्र के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि बारिश बर्फबारी कृषि-बागवानी और जलस्रोतों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी। बारिश से जिला मुख्यालय सहित ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का पारा लुढ़क गया।
टिहरी में बारिश से अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी हुई है। मद्महेश्वर व तुंगनाथ में भी हुआ हिमपात होने के साथ ही निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी, चमोली में भी कई गांव बर्फ से ढके हुए हैं।
2 of 6
खरसाली गांव में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
दो दिनों से लगातार बारिश बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल है। रविवार सुबह खरशाली गांव में स्थित मां यमुना मंदिर के साथ ही यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों पर खिली धूप के बाद रविवार को बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने को मिला।
3 of 6
यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल दिए हैं। बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यमुनोत्री में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी शनिवार को बंद हो गया था। यहां घंटों वाहन फंसे रहे। रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। लोग बर्फ खुद ही हटाते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
चमोली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड के बीच चमोली जोशीमठ नगर में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में बार-बार बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। यहां बर्फबारी से गोपेश्वर-चोपता और जोशीमठ-ओली मार्ग भी बंद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।