Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposals were discussed in the state office bearers meeting and finalized

Dehradun News: प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रस्तावों पर हुई चर्चा, दिया गया अंतिम रूप

Sun, 22 Nov 2026 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Proposals were discussed in the state office bearers meeting and finalized
हरिद्वार। भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति के पहले दिन शाम को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रविवार को कार्यसमिति में रखे जाने वाले राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई। राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ नेताओं ने संशोधन पेश किए है, जिस पर रविवार को मुहर लगेगी। प्रस्ताव में धामी के सरकार के पांच वर्ष कामकाज को शामिल किया गया है। कांग्रेस के दुष्प्रचार को मुद्दा बनाया गया है। अभी तक कार्य समिति में रखे जाने वाले राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव अलग- अलग तैयार किए जाते थे। पर पहली बार राजनैतिक प्रस्ताव के साथ आर्थिक मुद्दे एक साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन


पांच दिसंबर से बूथ विजय अभियान होगा शुरू
इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के रुपरेखा पर भी चर्चा हुई। इसमें पांच से दस दिसंबर तक बूथ विजय अभियान चलेगा। 27 से 30 दिसंबर तक सभी जिलों में जिला कार्य समिति होंगी। एक से पांच जनवरी तक मंडल स्तर की कार्य समिति होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



पहली बार बूथ लेविल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे मोर्चे
अभी तक बूथ लेविल पर भाजपा के जिला, मंडल स्तर की कार्यकारिणी की भूमिका अधिक होती है। वे प्रबंधन समेत अन्य कार्याें को संभालते हैं। पर भाजपा ने बूथ लेविल को और मजबूत करने के लिए मोर्चाें को भी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। मोर्चे भी कमेटी का गठन समेत अन्य कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed