फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra: Even in rain and cold echo of Bam Bam bhole, Shiva devotees arrived by tractor-trolley, trucks and bikes

कांवड़ यात्रा: बारिश और ठंड में भी चारों ओर बम बम, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और बाइकों से पहुंचे शिवभक्त

Sun, 27 Feb 2022 12:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Feb 2022 12:51 PM IST
सार

अब तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के पैदल कांवड़ यात्री अपने गंतव्यों की तरफ पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Even in rain and cold echo of Bam Bam bhole, Shiva devotees arrived by tractor-trolley, trucks and bikes
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा में बारिश और ठंड भी शिवभक्तों की परीक्षा ले रही है। मौसम बदलने के बाद भी कांवड़ियों के कदम थम नहीं रहे। पैदल कांवड़ यात्री अपने गंतव्य के लिए निकल चुके हैं। अब डाक कांवड़िए पहुंच गए हैं। इसके साथ ही आसपास के श्रद्धालु भी गंगाजल लेने के लिए आने लगे हैं। 

विज्ञापन


फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि एक मार्च को है। करीब दो साल बाद कोरोना संक्रमण का असर कम होने व मौसम में भी काफी परिवर्तन होने के चलते इस बार 21 फरवरी से बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचने लगे थे। अब तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के पैदल कांवड़ यात्री अपने गंतव्यों की तरफ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Russia-Ukraine War:  क्या यूक्रेन संकट से सबक सीखेगी उत्तराखंड सरकार, तैयार रहता डाटा तो संकट में काम आता

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिन शहर से लेकर हाईवे पर नजर आएंगी कांवड़ 

वहीं मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, मेरठ के कांवडिए भी गंगाजल कांवड़ में रखकर अपने गंतव्यों की तरफ प्रस्थान कर चुके हैं। शनिवार को बारिश के बाद भी शिवभक्तों के कदम नहीं रुके। हाईवे से लेकर अन्य संपर्क मार्गों की तरफ कांवड़ यात्री बढ़ते हुए नजर आए। अब अगले दो दिन शहर से लेकर हाईवे पर डाक कांवड़ नजर आएंगी।


हरियाणा के अलग-अलग जिलों से डाक कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, डीसीएम समेत बाइकों से हरिद्वार पहुंचे चुके हैं। इन डाक कांवड़ियों के वाहनों पर डीजे व लाउडस्पीकर लगे हैं। रविवार की सुबह अधिकतर डाक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने देवालयों की तरफ रवाना हो गए। इसके साथ ही जिले के आसपास गांवों व कस्बों के कांवड़िए भी रविवार को गंगाजल लेने के लिए धर्मनगरी पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed